• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हरीपर्वत थाने में पुलिस के सामने ही एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, मुकदमा

हरीपर्वत थाने में पुलिस के सामने ही एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, मुकदमा

एसएसआई ने दर्ज कराया है मुकदमा, 7 सीएल भी लगी, थाने के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना हुई कैद

February 10, 2024
in Agra, Crime, Education, News

आगरा। हरीपर्वत थाने में शिकायत करनी पहुंचे एनएसयूआई पदाधिकारियों पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों का झगड़ा होता देख पुलिसकर्मियों और फरियादियों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों से भी धक्का मुक्की की गई। देर रात एसएसआई की तहरीर पर विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के अज्ञात 15-15 कार्यकर्ताओं पर 147, 332, 323, 504, 506, 7 सीएल जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के पास साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात पुलिस कर रही है।

पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय गुंडागर्दी का अड्डा बन गया है। 24 जनवरी को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच भी विवाद हुआ था। दो वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता घायल दिखाई दे रहा था। कर्मचारी बोल रहे थे इस बैठा लीजिए पुलिस के सुपुर्द करेंगे। दूसरे वीडियो में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी आशीष को लाठी डंडे से पुलिस के सामने ही पीटा था। पुलिसकर्मियों ने बचाने की कोशिश की तो उनसे भी हाथापाई कर दी गई थी। इधर पुलिस ने विद्यार्थी परिषद की तहरीर पर कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।  कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी  तहरीर पर दबाव के चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जबकि कर्मचारी को भी गंभीर चोटे आई थीं। इधर शुक्रवार को खंदारी परिषद में विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसमें दो छात्र घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिक्षकों ने बताया कि कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठी डंडे थे। झगड़ा होने को दौरान दाऊ दयाल संस्थान में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने क्लासरूम और बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। इधर  झगड़े में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी के सिर में भी चोट आई। वह शिकायत करने के लिए अपने साथियों के साथ थाना हरीपर्वत में पहुंचे थे। आरोप है कि यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आ गए और पुलिस के सामने ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामले में दरोगा राजकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है मुकदमे में कहा गया है कि वह थाने में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एनएसयूआई छात्र संगठन के 15-20 छात्र थाना पर आए। वह उनकी बात सुन रहे थे। इसी दौरान विद्यार्थी परिषद के 10 से 15 छात्र भी थाने पर आ गए और दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इनके द्वारा बीच बचाव करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की गई। इससे थाने में हो रही जनसुनवाई और अन्य सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। जनता के व्यक्तियों के बीच में भी अफरा तफरी मच गई। थाने के व्हाट्सएप ग्रुप पर तत्काल पूरा फोर्स एकत्रित करने के लिए मैसेज कराया गया। इसके बाद दोनों ही पक्ष भाग गए। उधर न्यू आगरा थाने में छात्र अनिल की तहरीर पर सतीश सिकरवार, राजन ठाकुर, कुलदीप दीक्षित, मुकुल यादव, अभिषेक चौधरी, शिव प्रताप, मोहित गौतम, आलोक गौतम, आकाश, धर्मेंद्र बघेल, ऋषि सिसोदिया सहित सात-आठ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। अनिल का कहना है कि इन सभी लोगों ने उसके साथ में मारपीट की है। मेरे मित्र मोहित और आशीष को भी डंडे से पीटा है। तमंचे से हवाई फायर भी किया है। 

Previous Post

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो संगठनों के पदाधिकारी भिड़े, थाने में भी हुई मारपीट

Next Post

वंदे गुरु साहित्य समागम : मातृभाषा ही है मानव के विकास का आधार

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
वंदे गुरु साहित्य समागम : मातृभाषा ही है मानव के विकास का आधार

वंदे गुरु साहित्य समागम : मातृभाषा ही है मानव के विकास का आधार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

15 हजार के इनामी से सैंया में पुलिस की मुठभेड़

15 हजार के इनामी से सैंया में पुलिस की मुठभेड़

March 21, 2022
एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

भारी विरोध के चलते जनसंपर्क छोड़ लौटे सपा प्रत्याशी

February 1, 2022
19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

April 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.