• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
घर में लगी आग में जिंदा जल गईं कस्टम अधिकारी की मां

घर में लगी आग में जिंदा जल गईं कस्टम अधिकारी की मां

सिकंदरा के द्वारका कुंज में सोमवार को लगी घर में आग

February 13, 2023
in accident, Agra, Uncategorized

आगरा। सिकंदरा में एक घर में आग लग गई। आग में कस्टम अधिकारी की मां जिंदा जल गईं। वह घर में अकेली थीं। बेटी के घर पहुंचने पर आग लगने का पता चला। पुलिस का अंदेशा है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है।

सादाबाद थाना क्षेत्र के लालगढ़ी  गांव निवासी कृष्णदत्त गौतम खाद्य एवं रसद विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। भावना एस्टेट स्थित द्वारिका कुंज कॉलोनी में उनका घर है। बड़ा बेटा सचिन गौतम एसपी कस्टम अधिकारी है। वह दिल्ली में तैनात हैं। छोटा बेटा पुनीत सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। लंदन में रहता है। बेटी अनुपमा डीपीएस स्कूल में शिक्षिका है। वह कमला नगर में रहती है।कृष्णदत्त गौतम ने बताया कि वह छह साल से द्वारिका कुंज कॉलोनी में रह रहे हैं। खेतों में आलू की फसल बोई है। इसलिए रोजाना सुबह गांव चले जाते हैं और शाम को वापस आ जाते हैं। सोमवार सुबह भी गांव गए थे। शाम को बेटी अनुपमा को पड़ोसी नीरू ने फोन किया और बताया कि नौकरानी सीमा दो बार घर आई थी। मगर, अंदर से दरवाजा नहीं खुला।  सूचना पर वह घर पहुंच गईं। मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। मगर, घर के अंदर ड्राइंग रूम और लाबी का गेट अंदर से बंद थे। ड्राइंग रूम की खिड़की तोड़ने पर घर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। यह देखकर वो घबरा गईं। पड़ोसियों ने किसी तरह गेट खोला। इसके बाद अंदर प्रवेश कर पानी डाला। मां का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी भी पहुंच गए। एसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

Previous Post

G-20 आगरा समिट के मेहमान कलाकारों द्वारा दी गईं मनमोहक प्रस्तुतियां

Next Post

शाही स्वागत और मेहमाननवाजी से गदगद हुए G-20 के प्रतिनिधि

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
शाही स्वागत और मेहमाननवाजी से गदगद हुए G-20 के प्रतिनिधि

शाही स्वागत और मेहमाननवाजी से गदगद हुए G-20 के प्रतिनिधि

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

August 8, 2024
विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त ने की बैठक,  लापरवाही नहीं बरतने के लिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त ने की बैठक, लापरवाही नहीं बरतने के लिए निर्देश

September 15, 2025
19 दिन वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर रूट डायवर्ट

19 दिन वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर रूट डायवर्ट

March 22, 2022
जनकपुरी आयोजन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनकपुरी आयोजन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

August 23, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.