आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में एक परिवार दर्शन करने के लिए महावीरजी गया था। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आवास विकास सेक्टर-7 निवासी कमलेश जैन एलआईसी में नौकरी करती हैं। 31 मार्च को रात करीब 10 बजे वह परिवार सहित राजस्थान में महावीरजी के दर्शन के लिए गईं थीं। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के मेन गेट के ताले वाला कुंडा टूटा है। वापस आने पर उन्होंने देखा चोर नकदी, जेवर चोरी कर ले गए हैं।











