• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के प्रभारी मंत्री के सामने महिलाओं ने लगाए नारे रोड नहीं तो वोट नहीं

आगरा के प्रभारी मंत्री के सामने महिलाओं ने लगाए नारे रोड नहीं तो वोट नहीं

May 2, 2023
in administration, Agra, Development, Politics

आगरा। आगरा के प्रभारी मंत्री, ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए जब लोगों के बीच में पहुंचे तो महिलाओं ने मंत्री के सामने ही रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। ऊर्जा मंत्री के भाषण देने के दौरान यह नारे लगे। मंत्री ने महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुईं। इसके बाद मंत्री ने कहा कि मैं चुनाव बाद फिर से आऊंगा इसके बाद सभी शांत बैठीं।

ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा सोमवार रात को राजपुर चुंगी क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। यहां मारुती सिटी कॉलोनी की महिलाएं भी पहुंची थीं। मंत्री के भाषण देने के दौरान महिलाओं ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा हम पांच साल से रोड के लिए तरस रहे हैं। सड़क नहीं होने की वजह से कॉलोनी में कैब तक नहीं आती है। टूटी फूटी कच्ची रोड होने की वजह से कई गर्भवती महिलाओं की मिसकैरेज हो गया है। प्रभारी मंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद वह सड़क को बनाएंगे और वह यहां देखने भी आएंगे। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। महिलाओं ने यह भी शिकायत की कि चुनाव के दौरान ही विधायक बेबी रानी मौर्य आई थी उसके बाद वह नहीं आई हैं। कई बार उनके घर पर भी गए लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की।

Previous Post

सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

Next Post

आगरा सहित 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमा

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
आगरा सहित 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमा

आगरा सहित 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रेमी ने मरने से पहले स्टेटस लगाया मेरे बाद किसको सताओगे, मच्छर मारने वाला स्प्रे पीकर दी जान

प्रेमी ने मरने से पहले स्टेटस लगाया मेरे बाद किसको सताओगे, मच्छर मारने वाला स्प्रे पीकर दी जान

September 29, 2024
रोजी-रोटी पर संकट आता देखकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

रोजी-रोटी पर संकट आता देखकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

October 2, 2022
रात के अंधेरे में एक के बाद एक आठ थानों का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

रात के अंधेरे में एक के बाद एक आठ थानों का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

April 30, 2025
जनकपुरी आयोजन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनकपुरी आयोजन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

August 23, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.