• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026
in administration, Agra, Business

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में देखने को भी मिला।

जिले की 564 बैंक शाखाओं में से करीब 460 शाखाओं में पूरी तरह कामकाज बंद रहा।  सरकारी बैंकों की सभी शाखाएं हड़ताल के चलते बंद रहीं, जबकि प्राइवेट बैंक, जो हड़ताल में शामिल नहीं थीं, वे खुली रहीं। इस दौरान संजय प्लेस से लेकर एमजी रोड तक नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली गई। करीब 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा शाखा के अध्यक्ष अंकित सहगल ने बताया कि एक दिन की हड़ताल से जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के साथ पीएलआइ (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था अब समय की जरूरत है। साथ ही एकतरफा पीएलआइ व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी श्रेणी बराबर होनी चाहिए। कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समाधान द्विपक्षीय वार्ता और आपसी सहमति से होना चाहिए। हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को फिर हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Previous Post

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

Related Posts

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

March 4, 2024
आगरा के एसपी सिंह बघेल को मिले महत्वपूर्ण विभाग

आगरा के एसपी सिंह बघेल को मिले महत्वपूर्ण विभाग

June 10, 2024
पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश चौधरी ने कोर्ट में किया समर्पण

पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश चौधरी ने कोर्ट में किया समर्पण

July 19, 2024
शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने कहा था दो लाख रुपये दो नहीं तो तीन साल के लिए जेल भेज देंगे

April 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.