• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एबीवीपी का विवि में जमकर हंगामा

एबीवीपी का विवि में जमकर हंगामा

ऑफिस और विभागों से बाहर निकाले अधिकारी और कर्मचारी, बिजली काटी

May 23, 2023
in administration, Agra, Education

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। अधिकारियों और विभागों की बिजली काट दी गई है। इसके साथ ही उन्हें ऑफिस से बाहर निकालकर उनके ऑफिस बंद कराए जा रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि छात्र धूप में मर रहे हैं और अधिकारी और कर्मचारी एसी में मजे ले रहे हैं।

बता दें कि बीएससी नर्सिंग 2019 बैच की थर्ड ईयर की अभी तक विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं नहीं कराई है। लंबे समय से कुलपति, परीक्षा नियंत्रक छात्रों को परीक्षाओं को कराने का झूठा आश्वासन देकर टहला रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वर्ष 2023 में उनके चारों साल पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन विश्ववद्यालय की लापरवाही से अभी तक उनकी तीसरी साल की ही परीक्षा नहीं हुई है। ऐसे में चार साल की बीएससी नर्सिंग यहां पर 6 से 7 साल में होती हुई दिखाई दे रही है  अगर उन्हें ऐसा पता होता कि इस विश्वविद्यालय में ऐसा माहौल है तो वह यहां प्रवेश लेकर अपना भविष्य खराब नहीं करते। छात्रों को परेशान देखकर विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चंदेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी विश्वविद्यालय में पहुंच गए हैं।

सहायक कुलसचिव परीक्षा के ऑफिस को बंद करते हुए विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और छात्र।

सबसे पहले उन्होंने सहायक कुलसचिव ऑफिस के बाहर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों से उनकी हाथापाई भी हुई। पदाधिकारियों का कहना है कि यह विश्वविद्यालय सिर्फ और सिर्फ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहा है, एसी में बैठकर अधिकारी चाय और बिस्किट का मजा ले रहे हैं। बाहर छात्र धूप में खड़े होकर पसीना पसीना हो रहे हैं। यहां किसी भी छात्र की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। संगठन मंत्री आशीष चंदेल का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक 12:00 बजे अपने ऑफिस में आकर बैठते हैं। इसके एक  घंटे बाद वह लंच करने के लिए चले जाते हैं। फिर उनके वापस आने का कोई समय नहीं है। दिनभर छात्र ऑफिस के बाहर खड़े रहते हैं। एमडब्ल्यू सही नहीं होने से कई छात्रों की साल खराब हो गई है, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कुलपति भी समय से ना तो परीक्षाएं करा पा रही हैं न ही विश्वविद्यालय का माहौल सुधार पा रही हैं। विश्वविद्यालय के हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं और कुलपति पर कोई असर ही नहीं है। इधर विद्यार्थी परिषद को हंगामा करता देख विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी जोकि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के साथ चीफ प्रॉक्टर भी हैं, उन्हें बुलाया है। चीफ प्रॉक्टर से कहा गया है कि वे उनकी बात मान लेंगे इसलिए वे छात्रों को समझा दें। चीफ प्रॉक्टर छात्रों को आश्वासन देने में लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।

महीनों से छात्रों के वेरिफिकेशन लटके पड़े

कई छात्रों के वेरिफिकेशन महीनों से विश्वविद्यालय में लटके हुए पड़े हैं, लेकिन बाबुओं के द्वारा यह सत्यापन कर नहीं भेजे जा रहे हैं। हर रोज कई छात्र दूरदराज से आकर परीक्षा नियंत्रक से इस बात की शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विशेष सूत्रों की मानें तो चार्ट रूम को डेली बेसिस का एक कर्मचारी चला रहा है। यह कर्मचारी जिसका वेरिफिकेशन चाहता है उसी का वेरिफिकेशन विश्वविद्यालय से हो सकता है। अधिकारियों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने के बाद भी उसे नहीं हटाया है।

बीडीएस के छात्र कुलपति से मिले नहीं हुआ रिजल्ट सही

कुछ दिनों पहले मथुरा से केडी डेंटल कॉलेज के कुछ छात्र कुलपति से मिलने के लिए आए थे, उन्होंने कुलपति से शिकायत की थी कि उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से डेढ़ महीने पहले रिजल्ट में एमडब्ल्यू आने को लेकर शिकायत की थी लेकिन अभी तक परीक्षा नियंत्रक ने कोई भी सुनवाई नहीं की है।वह अब तक 20 चक्कर उनके कार्यालय के लगा चुके हैं। कुलपति ने दो दिन में एमडब्ल्यू सही कराने का आश्वासन दिया था, 4 से 5 दिन बीतने के बाद भी यह  सही नहीं हुए हैं।

Previous Post

एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

Next Post

यूपीएससी में ताजनगरी के राजीव और ऐश्वर्या चमके

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

Next Post
यूपीएससी में ताजनगरी के राजीव और ऐश्वर्या चमके

यूपीएससी में ताजनगरी के राजीव और ऐश्वर्या चमके

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पांच मुठभेड़, दुष्कर्म से लेकर हत्या तक के छह आरोपी पुलिस की गोली से घायल

आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पांच मुठभेड़, दुष्कर्म से लेकर हत्या तक के छह आरोपी पुलिस की गोली से घायल

May 15, 2025
18 अप्रैल को सभी स्मारकों में प्रवेश रहेगा निशुल्क

18 अप्रैल को सभी स्मारकों में प्रवेश रहेगा निशुल्क

April 14, 2022
रेरा के बकाया 26 करोड़ नहीं देने पर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को लिया हिरासत में

रेरा के बकाया 26 करोड़ नहीं देने पर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को लिया हिरासत में

December 11, 2024
बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

अफसरों पर सख्त हुई योगी सरकार, भाजपा नेताओं और संघ के पदाधिकारियों की शिकायतें नहीं सुनीं तो गिरेगी गाज

April 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.