• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर हरीपर्वत फिर हर परीक्षा में अव्वल

इंस्पेक्टर हरीपर्वत फिर हर परीक्षा में अव्वल

साइबर परीक्षा में फिर से आए नंबर वन, कई एसीपी, इंस्पेक्टर, दरोगाओं की खुली पोल, जानकारी के नाम पर डिब्बा गोल

June 5, 2023
in administration, Agra, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। नाम-अरविंद कुमार, पद- इंस्पेक्टर थाना- हरीपर्वत। यह वह नाम है जिसे शायद ही पुलिस विभाग में कोई नहीं जानता हो। कार्यशैली ही उनकी पहचान है। जैसे-जैसे साल बढ़ती है। उनकी वर्दी पर मेडल की संख्या भी बढ़ती जाती है। अभी तक की सेवा में शायद ही ऐसा कोई मेडल होगा जो उन्हें नहीं मिला हो। आखिर वह क्यों सभी की पहली पसंद रहते हैं। इस बात को भी वह समय-समय पर साबित करते रहते हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर द्वारा कराई गई साइबर क्राइम संबंधी परीक्षा में नंबर वन आकर फिर से उन्होंने साबित कर दिया है कि बेहतर पुलिसिंग से लेकर साइबर संबंधी मामले में जानकारी रखने में वह पहले नंबर पर हैं। 

साइबर संबंधी मामले की इंस्पेक्टर, दरोगा, कॉन्स्टेबल को कितनी जानकारी है, यह चेक करने के लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने परीक्षा कराई। परीक्षा में इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक शामिल हुए। इंस्पेक्टर की बात करें तो पहले नंबर पर इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार रहे। इससे पूर्व नवंबर माह में जो परीक्षा हुई थी उसमें भी इंस्पेक्टर हरी पर्वत नंबर वन पर रहे थे। इंस्पेक्टर हरीपर्वत के आज भी परीक्षा में 50 में से 45 अंक आए हैं। इसके साथ ही एसीपी में एसीपी बाह के 50 में से 44, एसीपी अंशिका वर्मा के 50 में से 43, एसीपी रवि कुमार गुप्ता के 50 में से 43 नंबर आए हैं। एसीपी अंशिका वर्मा अभी अंडर ट्रेनी है और वह अन्य एसीपी से ज्यादा नंबर लेकर आईं हैं। तमाम एसीपी जो अपने ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं कि हमसे बेहतर कोई नहीं है, उनकी पोल परीक्षा में खुल गई है। अधिकारी भी समझ गए हैं वह हवाई हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टरों और दरोगाओं की बात करें तो कई परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए हैं। विभाग ने उनके नंबर इसलिए सार्वजनिक नहीं किए गये जिससे उनकी बेइज्जती ना हो जाए। इन्होंने भी साइबर सेल में पुलिस कर्मियों को फोन कर निवेदन किया है कि उनके नंबर किसी को नहीं बताया जाए। कुछ इंस्पेक्टर रंगबाज टाइप के हैं जो अपने साथी इंस्पेक्टरों से अपने को बेहतर साबित करते हैं। उन्होंने यह दिखा दिया है वह अन्य मामलों में तो नंबर वन आ सकते हैं लेकिन पुलिसिंग के मामले में नहीं। दरोगाओं में नंबर वन मनवीर सिंह, हेड कांस्टेबल में लाखन सिंह, कॉन्स्टेबल में श्रीकांत शर्मा आए हैं।

परीक्षा में  निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल को मिलाकर 1827 पुलिसकर्मी शामिल हुए। परीक्षा का उद्देश्य था कि साइबर क्राइम की  विवेचना में थाना प्रभारियों को मदद मिल सके व नई-नई तकनीकों की जानकारी हो सके। 

पुलिस कमिश्नर की रडार पर कई प्रभारी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कमिश्नरेट में कई सीओ और थाना प्रभारी पुलिस कमिश्नर के रडार पर हैं। जल्दी ही वह साइडलाइन किए जा सकते हैं। अछनेरा सर्किल में एक थाने के प्रभारी से अधिकारी भी परेशान हैं उन्हें मजबूरीवश चार्ज पर रखा गया था। अब उनका विकेट गिर सकता है। इन्हें कानूनी संबंधी कोई जानकारी नहीं है। छत्ता सर्किल में भी दो प्रभारियों को साइड लाइन किया जा सकता है। एक वह हैं जिनकी  कार्यशैली और मानसिकता से पूरा थाना दुखी है। दूसरे वह जो अपने घर में से बाहर नहीं निकलते। इसी प्रकार खेरागढ़, फतेहाबाद, लोहामंडी, सदर सर्किल में भी कुछ प्रभारी दाएं बाएं किए जा सकते हैं। एसीपी की बात करें तो इनके भी आपस में फेरबदल होने की संभावनाएं हैं। कुछ की कार्यशैली से बड़े अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। एक तो एक नेता जी के नाम पर रुतबा बनाकर दबाकर फीलगुड करने में लगे हुए हैं।

Previous Post

फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो हुआ वायरल, गिरफ्तार

Next Post

पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को जागरूक

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को जागरूक

पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को जागरूक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में राशन की कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री हुए नाराज, हटाई गईं एडीएम पर बड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

आगरा में राशन की कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री हुए नाराज, हटाई गईं एडीएम पर बड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

October 1, 2024

इस बार जेपी सभागार में मनेगा दीक्षांत समारोह

November 20, 2021
राशन के चावल बेचने वाले दो कोटेदारों सहित चार लोग पकड़े

राशन के चावल बेचने वाले दो कोटेदारों सहित चार लोग पकड़े

October 11, 2024
न्यू आगरा में पुजारी की दूसरे पुजारी ने की हत्या

न्यू आगरा में पुजारी की दूसरे पुजारी ने की हत्या

January 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.