• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एंटी करप्शन के पास पहुंच रहीं लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें, सुधर जाएं नहीं तो होगी कार्रवाई

एंटी करप्शन के पास पहुंच रहीं लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें, सुधर जाएं नहीं तो होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दी कड़ी हिदायत

July 6, 2023
in administration, Agra, Corruption, Crime, News, Police

आगरा। बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार एंटी करप्शन के पास पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस थाने का भी पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया वहां का इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष लाइन में अपनी स्वतः ही आमद करा दे। देर रात सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में मीटिंग कर पुलिस कमिश्नर का मैसेज उन्हें दे दिया है।

बता दें कि आईपीएस प्रभाकर चौधरी के जाने के बाद आगरा में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ रही हैं। पुलिस कमिश्नर पूर्व में हुई दो क्राइम मीटिंग में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं। बुधवार को भी हुई क्राइम मीटिंग में उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन के पास लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें जा रही हैं। सभी थाना प्रभारी अपने थाने के पुलिसकर्मियों को यह बता दें कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहें। थाना प्रभारियों ने थाने की सभी पुलिस कर्मियों को यह बात देर रात अच्छे तरीके से समझा दी है कि एंटी करप्शन पकड़ने के लिए घूम रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरीपर्वत सर्किल के एक थाने में अधिकतर पुलिसकर्मी बिना पैसे के काम ही नहीं करते हैं। इस थाने की शिकायतें सबसे ज्यादा पहुंच रही हैं। इस थाने के तीन पुलिसकर्मी भी पैसे लेने के मामले में निलंबित हो चुके हैं। हालांकि उनके ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। छत्ता सर्किल के एक थाने में भी भ्रष्टाचार चरम पर बताया जा रहा है। कोतवाल एक सट्टेबाज से पैसे लेने के लिए दरोगा पर दबाव बनाए हुए हैं। दरोगा ने उनसे कह दिया है अगर उसके ऊपर कोई बात आई तो वह उनका नाम बता देंगे। सदर सर्किल के थाने का भी बुरा हाल है। एक मामले में रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर तक मामला नहीं पहुंचाया गया। देहात के कुछ थानों से भी शिकायतें बढ़ रही हैं। 

Previous Post

छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या, पांच महीने में पुलिस नहीं करा पाई 161 के बयान

Next Post

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी में नहीं आने पर डाली याचिका, कोऑर्डिनेटर तलब

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी में नहीं आने पर डाली याचिका, कोऑर्डिनेटर तलब

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी में नहीं आने पर डाली याचिका, कोऑर्डिनेटर तलब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना की, मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ा

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना की, मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ा

August 16, 2025
आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

October 9, 2024
विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट: बहुत कठिन है डगर पनघट की

क्या मतगणना से पहले ही डर गई सपा? चुनाव आयोग के सामने लगाई शिकायतों की भरमार

March 8, 2022
भाजपा में चार पदाधिकारियों को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

भाजपा में चार पदाधिकारियों को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

May 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.