• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शर्मनाक: जिसकी दबंगों ने मार-मार कर पसली तोड़ी उसी के खिलाफ जानलेवा और एसिड अटैक का मुकदमा

शर्मनाक: जिसकी दबंगों ने मार-मार कर पसली तोड़ी उसी के खिलाफ जानलेवा और एसिड अटैक का मुकदमा

अधिकारियों ने मामले की जांच कराई तो थाना पुलिस की मिलीभगत आई सामने, इंस्पेक्टर पर हो सकती कार्रवाई

July 8, 2023
in Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की पीट-पीटकर पसली तोड़ दी गई और उसके बाद माल सहित दुकान पर कब्जा कर लिया गया। यही नहीं पुलिस के साथ मिलकर उल्टा घायल व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 और एसिड अटैक करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। दबंगों की मदद करने के लिए घायल का मेडिकल ही नहीं कराया गया। मामला जब पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो घायल के परिजनों को खोज कर उनके हाथ पैर जोड़कर उन्हें मनाया जा रहा है, उनकी तहरीर पर भी लूट का मुकदमा दर्ज कर दुकान की चाबी देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मामले में इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर या निलंबित किए जाने की तैयारी है।

राज मोहम्मद को दौड़ा-दौड़ा कर पीते हुए आरोपी।

बता दें कि राज मोहम्मद के बेटे की शादी ज्ञासुद्दीन की बेटी के साथ हुई थी। ज्ञासुद्दीन ने राज मोहम्मद और उनके बेटे को अपने प्लाट में एक दुकान दे दी। कई साल से राज मोहम्मद और उनका बेटा बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान कर रहा था। इधर उनके बेटे का तलाक हो गया। तलाक होने के बाद ज्ञासुद्दीन ने राज मोहम्मद पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने कुछ समय मांगा तो उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनको घसीट घसीट कर इतना पीटा कि उनकी पसली टूट गई। इधर पुलिस के साथ मिलकर उल्टा राज मोहम्मद उनके बेटे हबीब और अब्दुल रज्जाक के खिलाफ 307 और 326a एसिड अटैक की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया। घायल का साथ देने की जगह पुलिस ने आरोपियों का साथ दिया। बेटा मौके पर भी नहीं थे उसके बाद भी उनका मुकदमे में नाम लिख लिया गया। इस बात की शिकायत करने के लिए परिजन पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में दर-दर भटकते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को जब मामले में वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने निकल कर आया कि थाना पुलिस ने घायल का साथ देने की जगह हमलावरों का साथ दिया है। इसके बाद पुलिस ने राज मोहम्मद की पत्नी को अपने पास बुलाया और उन्हें दिलासा दी कि उन्हें भी न्याय दिलाया जाएगा । राज मोहम्मद की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। वह बोल रही थीं कि उनका पूरा परिवार आत्महत्या करने के लिए घूम रहा है। पुलिस ने उनके साथ बहुत अन्याय किया है। जीवन भर के लिए पुलिस की छवि उनके परिजनों के दिमाग में खराब बन गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर राज मोहम्मद की पत्नी की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही राज मोहम्मद को भी बुलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राज मोहम्मद की तीन पसली टूटी हैं उनकी हालत काफी गंभीर है। मामला सुर्खियों में आने के बाद जिला अस्पताल से मेडिकल कराने के लिए अब पुलिस जाग गई है।  इधर पुलिस कमिश्नर के द्वारा मामले में थाना पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराई गई तो उसमें इंस्पेक्टर की प्रथम दृष्टया आरोपियों के साथ मिलीभगत पाई गई है, जिसके बाद इंस्पेक्टर पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

आखिर हो क्या गया है पुलिस को?

आखिर कमिश्नरेट की पुलिस को हो क्या गया है? पिछले कुछ दिनों में पुलिस की कार्यशैली की वजह से उसकी छवि काफी खराब हो रही है। हाल ही में शाहगंज में कुछ लोगों को तीन दिन तक हवालात में बंद रखा गया। कुछ लोगों से उनकी पिटाई कराई गई और उसके बाद एनकाउंटर की धमकी देकर बैनामा करा दिया गया। मामले में पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। जगदीशपुरा में एक छेड़छाड़ पीड़िता ने कार्यवाही नहीं होने को लेकर आत्महत्या कर ली। मामले में दरोगा को लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही दूसरी ओर कई थानों में भ्रष्टाचार भी जमकर हो रहा है। कई पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। फिर भी कोई सुधार नहीं हो रहा। इधर ट्रांस यमुना में घायल की मदद करने की जगह आरोपियों की मदद कर दी गई। आखिर अधिकारी थाना पुलिस पर अंकुश लगाने में क्यों फेल हो रहे हैं? यह सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous Post

शाहगंज में हत्या का आरोप निकला झूठा, सोनू ने की आत्महत्या

Next Post

आगरा में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
आगरा में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी

आगरा में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला थाना पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर

एत्माद्दौला थाना पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर

July 24, 2022
नकली छेना की बिक्री करने वाले की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

नकली छेना की बिक्री करने वाले की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

March 2, 2023
नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

February 21, 2022
आगरा से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा चलाने की मांग, सांसद नवीन जैन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा चलाने की मांग, सांसद नवीन जैन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

November 27, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.