• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छेड़छाड़ का विरोध करने पर एबीवीपी कार्यकर्ता को घसीट-घसीट कर पीटा, घेरा थाना

छेड़छाड़ का विरोध करने पर एबीवीपी कार्यकर्ता को घसीट-घसीट कर पीटा, घेरा थाना

मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मिट्टी का तेल उड़ेलने की कोशिश का भी आरोप

July 9, 2023
in Agra, Crime, Education, News

आगरा। जगदीशपुरा में विद्यार्थी परिषद की एक कार्यकर्ता ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घसीट घसीट कर पीटा। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के साथ मारपीट होने की खबर पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर एकजुट हो गए। थाने में थानाध्यक्ष और डे ऑफिसर के नहीं होने पर उन्होंने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता को कार्रवाई का  आश्वासन दिया।

एक युवती क्षेत्र में ही परिवार के साथ रहती है। वह विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ता भी है। रविवार दोपहर में विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम से वह घर के लिए लौट रही थी। कार्यकर्ता का कहना है कि गली में जब वह पहुंची तो वहां लोटन सिंह खड़े हुए थे। लोटन सिंह से रास्ते में निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद लोटन सिंह का बेटा बंसी चाहर आ गया। वह उसे गले लगाने की कोशिश करने लगा। इसके साथ ही उसके साथ उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती को बेरहमी से गिरा गिरा कर पीटा गया। बंसी अपने पिता से बोलने लगा की मिट्टी का तेल ले आइए। आज इस की जीवन लीला ही समाप्त कर देते हैं। मामले में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया। वह किसी तरीके से वहां से बचकर भागी और अपने घर पर पहुंची। युवती बहुत सहमी हुई थी। इधर कार्यकर्ता के साथ मारपीट होने को लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए। कई घंटे तक यहां उनका हंगामा चला। थाने में थानाध्यक्ष के नहीं मिलने पर रोड पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना बहुत ही निंदनीय है। पीड़ित कार्यकर्ता को न्याय मिलना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने हंगामा कर रहे पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसीपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सड़क पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता।

Previous Post

सदर में लाखों की हुई चोरी का खुलासा ,चार चोर पकड़े

Next Post

मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु को बस ने कुचला, मौत

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

Next Post
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु को बस ने कुचला, मौत

मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु को बस ने कुचला, मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

टीएन अग्रवाल को बुलाया गया प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में

टीएन अग्रवाल को बुलाया गया प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में

June 8, 2024
कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

May 8, 2025
परीक्षा नियंत्रक ने टॉपर को बहुत रुलाया, उसने भी मेडल लेकर दिखाया!

परीक्षा नियंत्रक ने टॉपर को बहुत रुलाया, उसने भी मेडल लेकर दिखाया!

March 23, 2022
खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

October 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.