आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को सपा छात्र सभा ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्यालय में पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में कुलपति ने पांच सूत्रीय ज्ञापन लिया।
सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिये सात दिन का अल्टीमेटम देते हुये ज्ञापन में लिखा है कि एमडब्ल्यू की समस्या निरंतर आ रही है। एमडब्ल्यू को विशेष तौर पर लेते हुए समाप्त किया जाए। पहले की तरह एवरेज मार्क्स दिए जाएं। विश्वविद्यालय में फाइनल ईयर के कई छात्र एक या दो नंबर से फेल हैं। इसके अलावा कुछ छात्रों को तीन नंबर देकर पास किया गया है। छात्रों के भविष्य को लेकर तीन नंबर तक ग्रेस देकर पास किया जाए, जिससे छात्रों की साल बर्बाद ना हो। वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान किया जाए। पूर्व की तरह वेब रजिस्ट्रेशन में इस बार महाविद्यालय चॉइस करने के लिए ऑप्शन आ रहा है, जो कि समस्या उत्पन्न करता है। क्योंकि एक छात्र को एक महाविद्यालय में अगर कोई समस्या आती है तो वह दूसरे महाविद्यालय में दाखिला नहीं ले सकता। वेब रजिस्ट्रेशन में एक बार फीस जमा करने पर जो फीस लग रही है उस वेब रजिस्ट्रेशन को अन्य कोर्स में जोड़ा जाए, जिससे छात्र छात्राओं का अधिक पैसा बर्बाद ना हो।
विश्वविद्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर दूरदराज से छात्र-छात्राएं आते हैं, उनके लिए जो कैफेटेरिया है वहां बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का विधानसभा में एक रिकॉर्ड बयान है कि शासन से छात्र संघ चुनाव के लिए कोई रोक नहीं है। चुनाव की तिथि घोषित करें।

प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव, रवि यादव, पंकज, विजय यादव,ललित जाटव, भूपेंद्र तोमर, ललित जाट,अरुण यादव, शादाब पठान, जितेंद्र धनगर, ओम पंडित, तेज प्रकाश, विकास चौधरी ,पीके यादव, अंकित शर्मा, विशाल वर्मा, अविनाश कुशवाह, वासु राजपूत, कुणाल अग्रवाल, विवेक राठौर आदि मौजूद रहे।
इधर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कुलपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि निजी विवि के चलते वेब रजिस्ट्रेशन की कोई समय सीमा ना रखी जाए। जो छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं उनकी परीक्षा जल्द कराई जाए। प्रैक्टिकल पास के ही केंद्र पर कराए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष कृपाल सिंह, महामंत्री डॉ. राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।











