• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होने को लेकर सपा छात्र सभा ने किया जमकर प्रदर्शन

छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होने को लेकर सपा छात्र सभा ने किया जमकर प्रदर्शन

पुलिस की मौजूदगी में कुलपति को दिया ज्ञापन, सात दिन का दिया है अल्टीमेटम

July 25, 2023
in Agra, Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को सपा छात्र सभा ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्यालय में पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में कुलपति ने पांच सूत्रीय  ज्ञापन लिया।  

सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिये सात दिन का अल्टीमेटम देते हुये ज्ञापन में लिखा है कि एमडब्ल्यू की समस्या निरंतर आ रही है। एमडब्ल्यू को विशेष तौर पर लेते हुए समाप्त किया जाए। पहले की तरह एवरेज मार्क्स दिए जाएं। विश्वविद्यालय में फाइनल ईयर के कई छात्र एक या दो नंबर से फेल हैं। इसके अलावा कुछ छात्रों को तीन नंबर देकर पास किया गया है। छात्रों के भविष्य को लेकर तीन नंबर तक ग्रेस देकर पास किया जाए, जिससे छात्रों की साल बर्बाद ना हो। वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान किया जाए। पूर्व की तरह वेब रजिस्ट्रेशन में इस बार महाविद्यालय चॉइस करने के लिए ऑप्शन आ रहा है, जो कि  समस्या उत्पन्न करता है। क्योंकि एक छात्र को एक महाविद्यालय में अगर कोई समस्या आती है तो वह दूसरे महाविद्यालय में दाखिला नहीं ले सकता। वेब रजिस्ट्रेशन में एक बार फीस जमा करने पर जो फीस लग रही है उस वेब रजिस्ट्रेशन को अन्य कोर्स में जोड़ा जाए, जिससे छात्र छात्राओं का अधिक पैसा बर्बाद ना हो। 
विश्वविद्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर दूरदराज से छात्र-छात्राएं आते हैं, उनके लिए जो कैफेटेरिया है वहां बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का विधानसभा में एक रिकॉर्ड बयान है कि शासन से छात्र संघ चुनाव के लिए कोई रोक नहीं है। चुनाव की तिथि घोषित करें।

कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए सपा छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव, रवि यादव व अन्य।

प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव, रवि यादव, पंकज, विजय यादव,ललित जाटव, भूपेंद्र तोमर, ललित जाट,अरुण यादव, शादाब पठान, जितेंद्र धनगर, ओम पंडित, तेज प्रकाश, विकास चौधरी ,पीके यादव, अंकित शर्मा, विशाल वर्मा, अविनाश कुशवाह, वासु राजपूत, कुणाल अग्रवाल, विवेक राठौर आदि मौजूद रहे।

इधर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कुलपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि निजी विवि के चलते वेब रजिस्ट्रेशन की कोई समय सीमा ना रखी जाए। जो छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं उनकी परीक्षा जल्द कराई जाए। प्रैक्टिकल पास के ही केंद्र पर कराए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष कृपाल सिंह, महामंत्री डॉ. राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष कृपाल सिंह, महामंत्री डॉ. राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा व अन्य।
Previous Post

होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक ने डंडे से उधेड़ दी छात्र की खाल

Next Post

कुत्तों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला,ग्रामीणों ने बचाया

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
कुत्तों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला,ग्रामीणों ने बचाया

कुत्तों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला,ग्रामीणों ने बचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

February 22, 2024
आगरा के कारखास सिपाही के कारनामे लखनऊ तक पहुंचे

आगरा के कारखास सिपाही के कारनामे लखनऊ तक पहुंचे

December 5, 2023
ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

November 25, 2025
पोर्न साइट पर मोबाइल नंबर के साथ डाल दिया महिला का फोटो और वीडियो

पोर्न साइट पर मोबाइल नंबर के साथ डाल दिया महिला का फोटो और वीडियो

June 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.