• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अवैध खनन और वसूली की शिकायत के चलते हटाए गए खेरागढ़ थानाध्यक्ष !

अवैध खनन और वसूली की शिकायत के चलते हटाए गए खेरागढ़ थानाध्यक्ष !

शुक्रवार विधायक ने कई वीडियो लखनऊ में सीनियर आईएएस को दिखाए, मुख्यमंत्री भी टोक चुके थे

July 29, 2023
in administration, Agra, News, Police

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन होने और दो दिन तक युवक को अवैध हिरासत में रखकर उससे वसूली के चलते पुलिस कमिश्नर ने खेरागढ़ थानाध्यक्ष को हटा दिया है, उन्हें मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। लाइन में तैनात देवकरण को इंस्पेक्टर खेरागढ़ बनाया गया है।

बता दें कि खेरागढ़ थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन हो रहा है। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का कहना है कि उनके द्वारा  आगरा कमिश्नर के आईपीएस अधिकारियों से लगातार शिकायत की जा रही थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके चलते वह कल शुक्रवार को लखनऊ में एक सीनियर आईएएस के पास दर्जनों वीडियो लेकर पहुंचे थे। दिनदहाड़े खुलेआम किस तरीके से पुलिस के संरक्षण में खनन हो रहा है, इस बात को लेकर उन्होंने वीडियो दिखाइ। इधर मुख्यमंत्री भी समीक्षा बैठक के दौरान बोलकर गए थे कि खनन बढ़ रहा है। इस पर अंकुश लगाना चाहिए। दूसरी ओर तीन दिन पहले दो लोगों को अवैध हिरासत में रखा गया था। विधायक का कहना है कि उनकी सिफारिश के बाद भी 30 हजार लेकर उसे छोड़ा गया था। मोटरसाइकिल के पूरे कागज होने के बाद भी दोनों युवकों को अवैध हिरासत में रखा गया था। मामला सुर्खियों में छाने के बाद एक दरोगा को निलंबित किया गया था। थानाध्यक्ष भी कटघरे में थे। खनन और वसूली के मामले को शासन द्वारा कहीं गंभीरता से नहीं लिया जाए,  इसके चलते थानाध्यक्ष राजीव कुमार को साइड लाइन कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार के चलते विधायक और थानाध्यक्ष की बातचीत थी बंद

खेरागढ़ थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा काफी नाराज थे। विधायक ने बताया कि उनके द्वारा थानाध्यक्ष से बातचीत करना भी बंद कर दिया गया था। विधायक का कहना था कि थानाध्यक्ष दूसरी मानसिकता के साथ काम कर रहे थे। पीड़ितों का शोषण करने के साथ अवैध खनन में वह पूरी तरीके से संलिप्त थे। लोकल स्तर के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

Previous Post

इनर रिंग रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य समय से पूरा नहीं होने पर मंडलायुक्त नाराज

Next Post

लाइव स्ट्रीमिंग, बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले तीन शातिर दबोचे

Related Posts

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

Next Post
लाइव स्ट्रीमिंग, बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले तीन शातिर दबोचे

लाइव स्ट्रीमिंग, बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले तीन शातिर दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भक्ति की सुरधारा में डूबा जनक मंच, स्वर लहरियां बहते ही भक्तजन हुए आत्मविभोर

भक्ति की सुरधारा में डूबा जनक मंच, स्वर लहरियां बहते ही भक्तजन हुए आत्मविभोर

September 19, 2025
ताजनगरी में दिखी मेट्रो की पहली झलक

ताजनगरी में दिखी मेट्रो की पहली झलक

March 6, 2023
अनिल कपूर बोले-जब भी ताजमहल को देखता हूं, इसकी खूबसूरती में और निखार आ जाता है

अनिल कपूर बोले-जब भी ताजमहल को देखता हूं, इसकी खूबसूरती में और निखार आ जाता है

November 24, 2024
सदर में घर में लगी आग में कारोबारी का बेटा जिंदा जला

सदर में घर में लगी आग में कारोबारी का बेटा जिंदा जला

June 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने
  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.