• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बांके बिहारी मंदिर के पास जर्जर छज्जा गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

बांके बिहारी मंदिर के पास जर्जर छज्जा गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

तीन मंजिला जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, एसएसपी ने घायलों को रेस्क्यू कर निकाला

August 15, 2023
in accident, Cultural, National

मथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी मार्ग स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास एक तीन मंजिला जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने पहुंचकर व्यापक इंतजाम किए। 

 वृंदावन स्थित भगवान श्रीबांके बिहारी मार्ग स्थित स्नेह बिहारी मंदिर के पास भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया, जिससे उसके मलबे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु दब गए जिससे पांच श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों का जिला अस्पताल और सौ शैय्या अस्पताल में उपचार चल रहा है। मलबे में दबे लोग बांके बिहारी मंदिर दर्शन करके वहां से निकल रहे थे।

मथुरा जिले के एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान था। मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर पड़ा, जिससे कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। एसएसपी के अनुसार मलबे में कुल 11 लोग दबे थे। हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां भागवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग अचानक से धराशायी हो गई। बिल्डिंग गिरने से रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि कई दर्जन बंदर आपस में लड़ रहे थे, जिससे यह छज्जा गिरने की घटना हुई और जिस समय छज्जा गिरा उस समय वृंदावन में तेज बारिश हो रही थी, जिससे रेस्क्यू करने में काफी दिक्कत हुई। हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। एंबुलेंस न पहुंचने पर उन्हें तत्काल ई रिक्शा की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कई लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है।

Previous Post

तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना पर दौड़े डीसीपी

Next Post

मनचले ने युवती पर केमिकल अटैक का किया प्रयास, बस में चढ़कर बचाई जान

Related Posts

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

October 6, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

Next Post
मनचले ने युवती पर केमिकल अटैक का किया प्रयास, बस में चढ़कर बचाई जान

मनचले ने युवती पर केमिकल अटैक का किया प्रयास, बस में चढ़कर बचाई जान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026
सगाई कार्यक्रम में बच्चे ने किया पैसों से भरा बैग चोरी

सगाई कार्यक्रम में बच्चे ने किया पैसों से भरा बैग चोरी

June 20, 2023
एटा और कासगंज की 7 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शोर थमा

एटा और कासगंज की 7 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शोर थमा

February 18, 2022
6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल का कारावास

6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल का कारावास

November 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल
  • पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.