• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सावन के चौथे सोमवार पर लगेगा पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

सावन के चौथे सोमवार पर लगेगा पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

August 27, 2023
in administration, Agra, Cultural, News

आगरा। कल सावन के चौथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला लगेगा। इसको लेकर रविवार से ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो गया है।  भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक सभी के प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  इसके साथ भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच पड़ने वाले मार्गों से आने वाले वाहन भी पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।  वायु विहार तिराहे से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। यह सभी चार पहिया वाहन अमरपुरा से बोदला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह रहेगी बाहरी यातायात व्यवस्था

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा और फिरोजाबाद आने-जाने वाले वाहन बिना रोक-टोक जा सकेंगे।

फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाइपास होते हुए जाएंगे।

अलीगढ़ की तरफ से आने वाले सभी वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहा होते हुये एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।

एटा से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर से एन.एच-19 होकर जाएंगे।

रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच.-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।

रामबाग चौराहे से जलेसर की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच.-19 से टूण्डला होकर जाएंगे।

शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच-19 से टूण्डला होकर जाएंगे।

ग्वालियर और जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाइपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे

फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।

शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।

फतेहपुर सीकरी की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन पथौली नहर चौराहे से रोहता चौराहे की ओर से जाएंगे।

पथौली नहर चौराहे से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रहेगा।

अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे।

रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा, यमुना किनारा मार्ग, आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधुनगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कावड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आंतरिक यातायात व्यवस्था

तहसील तिराहा से कोई भी वाहन रूई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाएगा, ये सभी वाहन पचकुइयां चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर मारुति एस्टेट से बोदला चौराहा से अमरपुरा होकर जाएंगे।

रामनगर पुलिया चौराहा से शंकरगढ़ की पुलिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा, यह सभी वाहन मारुति एस्टेट होकर जाएंगे।

सीओडी तिराहे से कोई भी वाहन भोगीपुरा चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह सभी वाहन कोठी मीना बाजार, स्पीड कलर लैब चौराहे होकर जाएंगे।

शाहगंज चौराहे से भोगीपुरा और रूई की मंडी चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

स्पीड कलर लैब चौराहे से शाहगंज चौराहा की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। यह सभी वाहन सोरों कटरा पचकुइयां होकर जाएंगे।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार पर शहर की आंतरिक और बाहरी यातायात व्यवस्था में परिर्वतन किया गया है।

यह व्यवस्था 27 अगस्त की शाम चार बजे से 28 अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। इस दौरान हाथरस से आगरा की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को सादाबाद से परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा।

Previous Post

भाजपा नेता को गोली मारने वाले हमलावरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

Next Post

मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और  बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

March 31, 2026

व्यापारी ने 50 रुपये के लालच में लुटवा दिए तीन लाख 30 हजार

November 23, 2021
बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

July 26, 2023
धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ताओं को बनाया आरोपी

धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ताओं को बनाया आरोपी

November 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.