आगरा। शमसाबाद में रक्षाबंधन से पूर्व कलात्मक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला और बच्चियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
श्रीनाथजी परिवार धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से कलात्मक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन संत श्री आशाराम बापू इंटर कालेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक आचार्य निर्मला दीदी, डा. प्रीती पाठक, डा. नीतू गुप्ता, मंजू यादव, मेकअप आर्टिस्ट अदिति अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 75 बेटियों और महिलाओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुशीला राठौर , द्वितीय बर्षा एवं तृतीय स्थान पर चंचल कुशवाह रहीं साथ ही विशेष सांत्वना पुरस्कार भूमि गुप्ता को दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक पवन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सभासद रामप्रकाश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, विनोद जादौन, रवि अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, डा आकाश शर्मा, संजय, नैमी, अभिषेक, लता शर्मा, सीमा अग्रवाल, शालिनी, रश्मि, रानी गुप्ता आदि मौजूद रहे।











