आगरा। बरहन में एक चलती हुई गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद उसमें बैठे लोग बाहर निकल कर भागे और अपनी जान बचाई।
गांव आवल खेड़ा से बरहन की तरफ एक इको गाड़ी में हरिओम पुत्र भूपेंद्र कहीं रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार में बच्चे और कुछ महिलाएं भी बैठी थीं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में एक शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद आग लग गई। आग लगता देख स्थानीय लोगों ने भी दौड़ लगाई। आग देख बच्चे रोने लगे। गनीमत रही सभी लोग समय से बाहर निकल आए नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती थी।











