आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव को लेकर संजय प्लेस में अलग उत्साह और उल्लास का वातावरण है। आज अवध बैंकेट हाल पर संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से जनकपुरी महोत्सव कमेटी का गठन किया गया।
श्री रामसिया के जयकारों के बीच प्रमुख व्यवसायी एवं समाज सेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल को अध्यक्ष, गजेंद्र शर्मा, अशोक अरोड़ा और बृजेन्द्र बघेल को उपाध्यक्ष, हीरेन अग्रवाल, अनिल वर्मा महामंत्री, राजू अग्रवाल और अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संजय प्लेस की बड़ी भौगोलिक स्थित और जनकपुरी के वृहद् रूप को दृष्टिगत रखते हुए दो महामंत्री और दो कोषाध्यक्ष का चयन किया गया है।
संजय प्लेस के व्यापरियों एवं निवासियों में इतना उत्साह था कि कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सभी ने एक मत होकर मिथिला नरेश राजा जनक के लिए बिल्डर एवं होटल व्यवसाई पीएल शर्मा के नाम की एक मत से घोषणा कर दी। बैठक में प्रमुख से रूप केएन अग्निहोत्री, सुनील विकल, विनय मित्तल, ब्रजमोहन तापड़िया, सतीश बंसल, प्रमोद गुप्ता, आरएस सेंगर, अनिल रावत, राकेश मेहरा, चंद्रवीर, अम्बा प्रसाद गर्ग आदि उपस्थित रहे।











