आगरा। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी से डौकी थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।
डौकी पुलिस टीम द्वारा मुटनई कट के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोका गया। उसने अवैध असलहा से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में भानु पुत्र सुरेश निवासी नगला बेहड़ के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह घायल हो गया। घायल भानु को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद किया गया है।











