• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस ने पति-पत्नी की अंतरंग फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 60 हजार !

पुलिस ने पति-पत्नी की अंतरंग फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 60 हजार !

पीड़ित को चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखने पर अपनी पीड़ा की वीडियो बनाना पड़ गया भारी

July 16, 2023
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। मोटरसाइकिल चोरी का एक महीने तक मुकदमा दर्ज नहीं होने को लेकर पीड़ित थाना पुलिस से इतना हताश हो गया कि वह थाने के बाहर खड़ा होकर वीडियो बनाने लगा और उसमें अपनी पीड़ा व्यक्त करने लगा। यह बात प्रभारी को बुरी लग गई और उन्होंने उसे उठाकर बंद कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह बाद में वीडियो वायरल ना कर दे इसके लिए उसके फोन में से उसकी पत्नी के साथ जो अंतरंग फोटो थे वह ले लिए और कहा कि अगर किसी से शिकायत की तो फोटो वायरल कर दूंगा। इसके साथ ही आरोप है कि 60 हजार भी उससे ले लिए। इसके बाद उसे छोड़ा गया। 

वीडियो एक थाने के बाहर का है। पीड़ित ने बताया कि एफआईआर दर्ज करना तो दूर उससे बात भी सही तरीके से नहीं की गई। इसके बाद थाने के बाहर खड़े होकर वह वीडियो बनाने लगा। वीडियो में वह बोल रहा है 12 जून को उसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट कराने के लिए वह थाने के एक महीने से चक्कर लगा रहा है। थाना पुलिस द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। वह एक महीने से अपना काम छोड़कर चक्कर लगा रहा है। अगर गाड़ी से कोई वारदात हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पीड़ित ने बताया कि वीडियो बनाते समय थाना प्रभारी की उस पर निगाह पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न किया, उसे बंद कर दिया। जब उसे छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी आई तो पत्नी से लिखवा कर लिया की पति उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। इसके बाद दोनों का राजीनामा करा दिया गया और छोड़ने के नाम पर 60 हजार ले लिए। यह भी कहा गया कि अगर किसी को बताया तो फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। पीड़ित किसी भी अधिकारी से शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। क्योंकि वह सिस्टम को देखकर काफी दुखी है। वह और उसकी पत्नी काफी तनाव में है। पीड़ित का कहना है कि मामला तो बहुत बड़ा है लेकिन मैं इतना सक्षम भी नहीं हूं कि पुलिस से लड़ सकूं। पीड़ित का कहना है कि वीडियो बनाने पर थाना प्रभारी ने गुस्से में आकर उसके साथ ऐसा किया है। अपने बचाव के लिए मेरी पत्नी की तरफ से शिकायत ले ली। पत्नी पर दबाव डाला और कहा कि उसके पति को जेल भेज देंगे। तुम बदनाम हो जाओगे। इधर मोबाइल का पूरा डाटा और अंतरंग फोटो व वीडियो ले लिए। शनिवार देर रात मामला सुर्खियों में आने के बाद एक अधिकारी के कहने पर देर रात मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना है कि पैसे के लगाए गए आरोप झूठे हैं। पीड़ित की मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी गई इसका उनके पास जवाब नहीं था। इससे उनकी कार्यशैली सवालों के घेरे में छाई हुई है।

Previous Post

चैन स्नैचिंग करने वाले दो लुटेरों को जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा

Next Post

लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा

लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मकान पर कब्जे के मामले में ट्रान्स यमुना थाना प्रभारी को पीड़ित ने कठघरे में किया खड़ा

मकान पर कब्जे के मामले में ट्रान्स यमुना थाना प्रभारी को पीड़ित ने कठघरे में किया खड़ा

February 2, 2025
आज भी तारीख पर पेश नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

आज भी तारीख पर पेश नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

January 9, 2025
हरीपर्वत पुलिस ने चार शातिर वाहन चोर पकड़े

हरीपर्वत पुलिस ने चार शातिर वाहन चोर पकड़े

April 14, 2023
एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

March 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.