• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

नेशनल पीजी कॉलेज मैनपुरी के प्रोफेसर की बेटी भी जज बनीं, आगरा में रहता परिवार

August 31, 2023
in administration, Agra, Court, Education, News

आगरा। रक्षाबंधन त्योहार पर आगरा के भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन में चयनित होकर अपने परिवार को तोहफा दिया है। एक साथ भाई-बहन के चयन पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। भाई-बहन के चयन के बाद अब उनके घर में चार जज हो गए हैं। दूसरी और दयालबाग में रहने वाले एक प्रोफेसर की बेटी भी जज बनी हैं। वहां भी खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। प्रोफेसर का कहना है कि उनकी बेटी ने उनका नाम रोशन कर दिया है।

खंदौली के नगला अर्जुन में रहने वाली शैलजा की 51वीं रैंक आई है जबकि उनके भाई सुधांश की 276वीं रैंक है। इनके पिता आरबी मौर्य भी सेवानिवृत न्यायाधीश है, जबकि शैलजा के बड़े भाई अर्जित सिंह भी भदोही में सिविल जज के पद पर हैं। राजबहादुर सिंह मौर्य एक माह पहले जिला जज संवर्ग (प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट) के पद से एटा से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे न्यायिक सेवा में हैं। बड़ा बेटा अरिजीत सिंह का चयन 2018 में प्रथम प्रयास में हुआ था। इस समय भदोही जिले में सिविल जज के पद पर तैनात हैं। इसके बाद उनकी बेटी शैलजा और छोटा बेटा सुधांशु हैं। दोनों बच्चों का भी न्यायिक सेवा में चयन हो गया। ये उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

खुशी का इजहार करते हुए परिवारीजन।

 शैलजा ने पीसीएस-जे में 51वां स्थान प्राप्त किया है। शैलजा ने बताया कि कक्षा नौ में आने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें भी पिता की तरह न्यायिक सेवा में जाना है। इसलिए 12वीं के बाद उन्होंने बीए-एलएलबी की। उन्होंने बैडमिंटन खेलना छोड़ दिया।राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ कॉलेज लखनऊ से बीए एलएलबी किया। वह अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं थीं। एलएलबी करने के बाद पूरा फोकस केवल पढ़ाई पर रहा। इस बीच बड़े भाई का चयन पीसीएस-जे में हो गया तो उनसे और प्ररेणा मिली। शैलजा ने बताया कि पहले वह एक टॉपिक तैयार करती थीं तो दूसरे दिन भाई। इस तरह वो साथ पढ़ते थे। किसी तरह की परेशानी होने पर बड़े भाई की मदद लेते थे। वहीं पिता भी उनको गाइड करते रहते थे। वह दिन में करीब 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे।

प्रोफेसर रनवीर सिंह की बेटी निकिता सिंह की 75वीं रैंक

आगरा। दयालबाग में रहने वाले प्रोफेसर रनवीर सिंह मैनपुरी में नेशनल पीजी कॉलेज में हैं। बड़ी बेटी निकिता सिंह की पीसीएस जे में 75 वीं रैंक आई है। निकिता शुरू से ही पढ़ने में तेज रही हैं। दसवीं सेंट कॉनरेड और 12वीं दयाल बाग के प्रेम विद्यालय से किया है। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी, मुंबई की एक यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। निकिता रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। निकिता बैडमिंटन और ताइक्वांडो की भी खिलाड़ी रही हैं। बेटी का पीसीएस जे में चयन होने पर पारिवारीजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। निकिता सिंह ने  पिता रनवीर सिंह और मां संगीता सिंह को सफलता का श्रेय दिया है। प्रोफेसर रनवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा भी कानपुर आईआईटी से बीटेक कर रहा है। दूसरी बेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी लाइफ साइंस की पढ़ाई कर रही है। रनवीर सिंह की बेटी का चयन होने पर उनके घर पर प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह, प्रोफेसर भूपेंद्र चिकारा, प्रोफेसर लवकुश मिश्रा, प्रोफेसर राजकिशोर सिंह, डॉक्टर आनंद टाइटलर सहित कई शिक्षा विद बधाई देने के लिए पहुंचे।

75 वीं रैंक हासिल करने वालीं निकिता सिंह
Previous Post

मंडलायुक्त ने यमुना आरती घाट का किया निरीक्षण

Next Post

बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल के बाहर लगी लाइन

Related Posts

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

Next Post
बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल के बाहर लगी लाइन

बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल के बाहर लगी लाइन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कल से पुन: आगरा से अहमदाबाद व अहमदाबाद से आगरा की हवाई यात्रा कर सकेंगे यात्री

कल से पुन: आगरा से अहमदाबाद व अहमदाबाद से आगरा की हवाई यात्रा कर सकेंगे यात्री

January 13, 2025
पिछली कार्यपरिषद की मिनट्स पर नहीं हैं पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के हस्ताक्षर!

पिछली कार्यपरिषद की मिनट्स पर नहीं हैं पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के हस्ताक्षर!

November 23, 2022
गर्लफ्रेंड को नया मोबाइल फोन दिलाने, गाड़ी की किस्त भरने को करते थे लूट

गर्लफ्रेंड को नया मोबाइल फोन दिलाने, गाड़ी की किस्त भरने को करते थे लूट

February 15, 2024
फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

July 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.