• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिछली कार्यपरिषद की मिनट्स पर नहीं हैं पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के हस्ताक्षर!

पिछली कार्यपरिषद की मिनट्स पर नहीं हैं पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के हस्ताक्षर!

एक उच्च अधिकारी ने कुलपति पाठक की जगह प्रोफेसर अजय तनेजा के हस्ताक्षर कराए

November 23, 2022
in administration, Agra, Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कार्यकाल में हुई अंतिम कार्य परिषद की बैठक की मिनिट्स पर उनके हस्ताक्षर ही नहीं है। इससे यह मिनिट्स किसी के भी द्वारा चैलेंज करने पर फर्जी मानी जाएंगी। हस्ताक्षर नहीं होने के बावजूद वर्तमान अधिकारी मिनिट्स को फर्जी घोषित नहीं कर रहे हैं। उल्टा वह पूर्व कुलपति प्रोफेसर पाठक के कारनामों को सही साबित करने के लिए इन मिनिट्स को कल होने जा रही कार्यपरिषद में अप्रूव कर आने के लिए ले जा रहे हैं।  पिछली कार्यपरिषद में पास हुए कई विवादित और गलत काम मिनट्स में शामिल हैं। इनकी एसटीएफ भी जांच कर रही है। एसटीएफ को जांच करता हुआ देखकर भी वर्तमान अधिकारियों ने पूर्व कुलपति की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की मिनिट्स पर प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की जगह कुलपति के रूप में फॉर लिखकर प्रोफेसर अजय तनेजा के हस्ताक्षर करा दिए हैं। बड़े अधिकारियों को एसटीएफ का भी डर नहीं सता रहा है।

12 सितंबर को विश्वविद्यालय में कार्य  परिषद की बैठक हुई थी। इसमें कई निर्णय पास हुए थे। कुछ निर्णय की एसटीएफ जांच कर रही है। जैसे कि संविदा पर मनमाने तरीके से पूर्व कुलपति ने नियुक्ति कर दी। इनमें रोस्टर का भी पालन नहीं हुआ। किसी को तीन साल के लिए रखा गया है। किसी को एक साल के लिए, जबकि विज्ञापन गेस्ट के लिए निकला था। आर्यभट्ट के सिलेक्शन में भी धांधली की गई। इसके अलावा फरह स्थित राजकीय कॉलेज में 40 हजार प्रतिमाह पर शिक्षक रखा गया है, जबकि वित्त समिति से 35 हजार ही पास है। इसके अलावा विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन में इनक्यूबेशन मैनेजर 75 हजार प्रतिमाह पर रखा गया है। इसको फार्मेसी के निदेशक बृजेश तिवारी के बराबर वेतन दिया गया है, जबकि प्रधान महालेखाकार के द्वारा बृजेश तिवारी के 65 हजार वेतन होने पर भी आपत्ति लगाई गई थी, उसके बावजूद वर्तमान कुलपति ने उनके 10 हजार रुपये और बढ़ा दिए। एसटीएफ को इन सभी बिंदुओं पर जांच करता देख कर भी 12 सितंबर की कार्यपरिषद की मिनिट्स को कल होने जा रही कार्यपरिषद की बैठक में अप्रूव्ड कराने के लिए ले जाया जा रहा है। 

मामले में प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा से जब यह सवाल किया गया कि एक अक्टूबर को कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय से चार्ज छोड़ा है। 12 सितंबर को उनकी अध्यक्षता बाली कार्यपरिषद की मिनट पर अपने हस्ताक्षर क्यों कर दिए हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि उनसे एक अधिकारी ने कहा था। इसलिए उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए।

12 सितंबर को कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की मिनिट्स पर कुलपति के रूप में प्रोफेसर अजय तनेजा के हस्ताक्षर।
प्रधान महालेखाकार इलाहाबाद के द्वारा प्रोफ़ेसर बृजेश कुमार तिवारी के वेतन को लेकर की गई टिप्पणी।

उच्च अधिकारी का है खेल, उसकी रणनीति समझने में कई फेल

आगरा। एक उच्चाधिकारी के द्वारा पूर्व कुलपति के कारनामों को सही करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। इस बात को समझने में अभी कई लोग फेल हो रहे हैं। क्योंकि उच्च अधिकारी के द्वारा अपनी प्रेजेंटेशन इस तरीके से दी जाती है कि वह पूर्व कुलपति के नजदीक नहीं हैं, जबकि पूर्व कुलपति ने ही उनकी विश्वविद्यालय में नियुक्ति कराई है। एसटीएफ भी इस विषय पर जांच कर रही है।

पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को कल होने जा रहे कार्य परिषद के लिए किया गया आमंत्रित

आगरा। पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को कल होने वाली कार्यपरिषद के लिए आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित सदस्यों की सूची में उनका नाम शामिल है।

कल होने जा रही कार्य परिषद के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें 23 वें नंबर पर प्रोफेसर विनय कुमार पाठक का नाम।

कुलाधिपति के द्वारा हर विश्वविद्यालय में एक अपना नॉमिनी नामित किया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में नॉमिनी के रूप में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को नामित किया गया था। इसी विश्वविद्यालय में रहकर उन्होंने फर्जीवाड़े किए और जमकर कमीशन लिए। लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। जानकारों का कहना है कि वर्तमान कुलपति प्रोफेसर आशु रानी को कुलाधिपति को पत्र लिखकर  यह मांग करनी चाहिए थी कि कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को यहां के नॉमिनी से कैंसिल किया जाए। 

Previous Post

ट्रेन की धमक से ढह गई स्कूल की इमारत

Next Post

कुलपति वित्त समिति में बोलीं – यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
कुलपति वित्त समिति में बोलीं – यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

कुलपति वित्त समिति में बोलीं - यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर,  एक की मौत, तीन घायल

खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर, एक की मौत, तीन घायल

February 26, 2025
कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित शिवाजी स्मारक के लिए मुख्यमंत्री से मिले मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित शिवाजी स्मारक के लिए मुख्यमंत्री से मिले मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

July 7, 2025
यूपी में बस स्टैंड जल्द ही एयरपोर्ट जैसे दिखाई देंगे: परिवहन मंत्री

यूपी में बस स्टैंड जल्द ही एयरपोर्ट जैसे दिखाई देंगे: परिवहन मंत्री

September 10, 2023
आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

December 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.