• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कंटेनर दो किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया

कंटेनर दो किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया

कार में महिला और बच्चे समेत चार लोग बैठे हुए थे, कंटेनर रोकने को ग्रामीणों ने किया पथराव

August 31, 2023
in accident, Agra, Crime, News

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर एक हादसे का वीडियो वायरल हुआ है। एक कंटेनर कार को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जा रहा है। कार में महिला और बच्चे समेत चार लोग बैठे हुए हैं। बचाव के लिए वह सभी चीख-चिल्ला रहे हैं। कंटेनर के नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया, लेकिन इसके बाद भी ड्राइवर ने कंटेनर नहीं रोका। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बैरिकेडिंग कर कंटेनर को रोका। पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नोएडा सेक्टर-50 के सागर प्रेसिडेंसी में रहने वाले अमर जैन अपनी पत्नी योग्यता, दो बच्चों अंशिका और अंश के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर आगरा से धौलपुर जा रहा था।  सिकंदरपुर कस्बे के पास अमर ने कंटेनर को ओवरटेक किया। बताया जा रहा है कि कंटेनर की रफ्तार तेज थी। इसी के चलते उसकी कार से टक्कर हो गई। इसके साथ ही कार टर्न होकर साइड से कंटेनर में फंस गई। पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ने कंटेनर की स्पीड और बढ़ा दी। वह कार को घसीटता हुआ दो किलोमीटर  तक ले गया। कंटेनर को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। ड्राइवर और कंडक्टर को लगातार जोर-जोर से आवाज दी। लेकिन ड्राइवर ने उनकी आवाज को अनसुना कर दिया। वह लगातार कंटेनर को दौड़ाता रहा। ड्राइवर ने जब कंटेनर को नहीं रोका, तो क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना तेहरा पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज अमर राणा ने बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनर को रुकवाया। 

Previous Post

चंबल के बीहड़ में तेंदुए का आतंक, कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम

Next Post

आरएसएस कार्यकर्ताओं से अभद्रता की शिकायत पर शाहगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
आरएसएस कार्यकर्ताओं से अभद्रता की शिकायत पर शाहगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

आरएसएस कार्यकर्ताओं से अभद्रता की शिकायत पर शाहगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

February 12, 2026
शाह मार्केट में भाजपा नेता को दबंगों ने मारी गोली, घायल

शाह मार्केट में भाजपा नेता को दबंगों ने मारी गोली, घायल

August 7, 2025
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति के साथ किया ताज का दीदार

अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति के साथ किया ताज का दीदार

October 8, 2022
कब्जा कराने पहुंची ट्रान्स यमुना पुलिस ने मचाया तांडव, दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, हंगामा

कब्जा कराने पहुंची ट्रान्स यमुना पुलिस ने मचाया तांडव, दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, हंगामा

July 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.