• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिल्डर ने दूसरा फ्लैट दिखाकर खाली जमीन की करा ली रजिस्ट्री

बिल्डर ने दूसरा फ्लैट दिखाकर खाली जमीन की करा ली रजिस्ट्री

जिस फ्लैट का निर्माण होते हुए दिखाकर उनसे रजिस्ट्री कराई गई थी वहां कोई फ्लैट मौजूद नहीं

September 2, 2023
in Agra, Business, Crime, Development, News

आगरा।  दीक्षा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में हरी पर्वत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि दीक्षा हाउसिंग संचालक उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति द्वारा फ्लैट के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। मौके पर उन्हें निर्माणधीन फ्लैट दिखाकर रजिस्ट्री करा दी गई। जब उन्होंने फ्लैट की स्थिति जानने के लिए मौका मुआयना किया, तो वहां कोई भी फ्लैट मौजूद नहीं मिला। आरोपी बिल्डर से पैसे वापस मांगे। कुछ पैसे देने के बाद बाकी के पैसे के लिए आरोपी लगातार पीड़ित को टहला रहा है। 

 सौरभ अग्रवाल निवासी जयराम बाग दयालबाग ने बताया कि 2014 में उन्होंने अपनी पत्नी सारिका अग्रवाल के नाम पर दीक्षा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह पुत्र नानक चंद्र निवासी सुरक्षा विहार ग्वालियर रोड आगरा उसके भाई चंद्रशेखर के साथ दीक्षा द्वारिका में निर्मित कुछ फ्लैट् देखे थे। जिनमें एक थ्री बीएचके फ्लैट उन्हें पसंद आ गया था और तय हुआ था। 23 लाख रुपए का भुगतान कर इस फ्लैट का बैनामा करा लिया जाएगा। इसके बाद सौरभ अग्रवाल और उनकी पत्नी 20 मार्च 2014 को कावेरी सेंटर संजय प्लेस के द्वितीय स्थल पर स्थित दीक्षा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय पर पहुंचे। जहां से सुरेंद्र सिंह ने अपने प्रतिनिधि संतोष कुमार को उनके साथ रजिस्टर कार्यालय भेज दिया। संतोष कुमार अग्रवाल द्वारा दीक्षा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सौरभ अग्रवाल की पत्नी सारिका अग्रवाल के नाम पर फ्लैट की रजिस्ट्री हो गई। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय बाद में फ्लैट की स्थिति देखने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन मौके पर स्थिति देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि जिस फ्लैट का निर्माण होते हुए दिखाकर उनसे रजिस्ट्री कराई गई थी। वहां पर कोई फ्लैट मौजूद नहीं है और ना ही कोई फ्लैट बन रहा है। जबकि रजिस्ट्री में तीन बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, किचन, दो टॉयलेट, दो बालकनी, एक स्टोर, बिजली, पानी, नल की फिटिंग यह सभी चीज दिखाई गई थी। बताया गया था कि फ्लैट का एरिया 102.60 वर्ग मीटर है। फ्लैट 2012 में बना है।

Previous Post

कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने 45 किलो चांदी की थी गायब

Next Post

190 करोड़ से खरीदी जाएगी एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर भूमि

Related Posts

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

November 13, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शिक्षक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड को...

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

November 12, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले...

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

November 12, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों पर बस चालक ने मारपीट करने और उनके सर पर...

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

November 11, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन दबंगो को पुलिस ने 24 घंटे...

Next Post
190 करोड़ से खरीदी जाएगी एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर भूमि

190 करोड़ से खरीदी जाएगी एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर भूमि

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत थाना पुलिस ने पकड़े वाहन चोर

हरीपर्वत थाना पुलिस ने पकड़े वाहन चोर

February 18, 2023
बुजुर्ग महिला पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से बोला हमला, हालत गंभीर

बुजुर्ग महिला पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से बोला हमला, हालत गंभीर

September 16, 2023
पर्यटन के माध्यम से पूरी दुनिया के लोग एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होते हैं: आयुक्त

पर्यटन के माध्यम से पूरी दुनिया के लोग एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होते हैं: आयुक्त

September 27, 2024
हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा

हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा

March 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला
  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.