• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुल्हन की तरह सजा सिकंदरा थाना, परिसर में बना भव्य मंदिर

दुल्हन की तरह सजा सिकंदरा थाना, परिसर में बना भव्य मंदिर

मंगलवार को पुलिस आयुक्त, पुलिस अपर आयुक्त ने किया आइएसओ सर्टिफाइड सिकंदरा थाने का उद्घाटन

September 12, 2023
in administration, Agra, Development, News, Police

आगरा। मंगलवार को सिकंदरा थाना दुल्हन की तरह सजा। थाने को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई वीआईपी रिजॉर्ट है। थाने को दुल्हन की तरह सजा देखकर अधिकारी भी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

बता दें कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आगरा में थानों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। सबसे पहले एत्माद्दौला उसके बाद हरीपर्वत थाने का उद्घाटन हुआ। मंगलवार को सिकंदरा थाने का नंबर था। थाना परिसर में भव्य मंदिर भी बनाया गया है। इसके लिए बाहर से पत्थर मंगाया गया है। इसके साथ ही थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल डेस्क, फरियादियों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया, ई माल खाना बनाया गया है। भव्य मंदिर को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु भी आए।

थाना परिसर में बना भव्य मंदिर।

मंदिर का शिलान्यास और आइएसओ सर्टिफाइड सिकंदरा थाने का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी, एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अमित किशोर, डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी लाइन रवि कुमार द्वारा किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि थाने को नए स्वरूप में देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है, उन्होंने बताया कि थानों की फिटनेस और रखरखाव के लिए काफी बजट भी मिल रहा है। आगरा जोन के सभी जिलों में थाने नए रूप में नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उन व्यापारियों की भी प्रशंसा की जिन्होंने थाने को नए स्वरूप में बदलने के लिए योगदान दिया है। व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस भी उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने मंदिर की भी काफी प्रशंसा की।

थाने में नई बनी महिला हेल्प डेस्क पर स्टाफ के साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह।

शिलान्यास के दौरान डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार, एडिशनल डीसीपी शिवराम यादव, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अरुण चंद, एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी, एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह, एसीपी छत्ता राकेश कुमार सिंह, एसीपी एत्मादपुर सौरव सिंह, इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही, इंस्पेक्टर एत्माद्दौला राजकुमार, इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर रंजना सचान, एसओजी प्रभारी आनंदवीर सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी रंजना गुप्ता, इंस्पेक्टर इकबाल हैदर, कमला नगर थानाध्यक्ष विपिन गौतम, ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल आदि मौजूद रहे।

थाने का सजा हुआ गेट।
इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही को आईएसओ सर्टिफाइड थाने का सर्टिफिकेट देते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह।
Previous Post

एत्मादपुर में चावल व्यापारी का गर्दन कटा हुआ शव गाड़ी में मिला

Next Post

मौसम खराब होने पर ताजनगरी में उतरा उपराष्ट्रपति का विमान

Related Posts

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

August 9, 2026

आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था। ...

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

August 8, 2026

आगरा। अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है।  शनिवार को नदी के...

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

आगरा। आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर...

Next Post
मौसम खराब होने पर ताजनगरी में उतरा उपराष्ट्रपति का विमान

मौसम खराब होने पर ताजनगरी में उतरा उपराष्ट्रपति का विमान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

June 27, 2025
बिजलीघर पर दो बहनों को बस ने कुचला, मौत

बिजलीघर पर दो बहनों को बस ने कुचला, मौत

August 16, 2022
आज चार्ज लेंगे नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी

आज चार्ज लेंगे नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी

September 15, 2024
आगरा की शाही जामा मस्जिद मामले में 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आगरा की शाही जामा मस्जिद मामले में 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई

October 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे
  • जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत
  • उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर
  • ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.