आगरा। जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण का विग्रह दबे होने के मामले की गुरुवार को आगरा कोर्ट में सुनवाई टल गई। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर नियत की गई है।
आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर कथा वाचक देवकीनंदन महाराज की ओर से श्री कृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट ने 11 मई को वाद दायर किया था। अभी तक इसमें कई सुनवाई हो चुकी हैं। 21 सितंबर को गुरुवार को सुनवाई थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के चलते अगली तारीख लग गई। वहीं, हनुमान सेना के कार्यकर्ता दीवानी पहुंचे। उन्होंने देवकी नंदन ठाकुर के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।











