• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राधा स्वामी सत्संग सभा को हाईकोर्ट से दो दिन की मिली राहत

राधा स्वामी सत्संग सभा को हाईकोर्ट से दो दिन की मिली राहत

पुलिस ने पथराव होने का सोमवार रात तक नहीं कराया मुकदमा दर्ज

September 25, 2023
in administration, Agra, Crime, Cultural, National, News, Police

आगरा। राधा स्वामी सत्संग सभा को हाईकोर्ट से दो दिनों के लिए राहत मिल गई है।  पुलिस प्रशासन दो दिन तक कब्जा हटाने नहीं जा सकेगा।  दो दिन बाद फिर से रिट पर सुनवाई होगी, उस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इधर, पुलिस पर पथराव होने का पुलिस ने सोमवार रात तक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। यह देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा दयालबाग क्षेत्र में मौजा जगनपुर और खासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में दो मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। इसमें राधा स्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम है। प्रशासन ने शुक्रवार तक  अवैध कब्जा हटाने के लिए समय दिया था लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया था। इसके बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी फ़ोर्स लेकर कब्जा हटाने के लिए पहुंचे थे। कब्जा हटा दिया गया था। पुलिस और प्रशासन के वापस आते ही सत्संगियों ने दोबारा गेट लगा दिए। रविवार को डीसीपी सिटी सूरज राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां पास सत्संगियों से भिड़ंत हो गई। सत्संगियों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक मीडिया कर्मी भी चोटिल हुआ है। सभी पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। पुलिस कर्मियों के घाव काफी गहरे हैं। डंडे में जो कीलें थीं उनसे चोटें आयी हैं। इधर पुलिस पर पथराव होने के बाद और पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद भी सोमवार रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

इधर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ दयालबाग सत्संग सभा ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। सोमवार को उसमें उन्हें दो दिन की राहत दे दी गई है। पुलिस और प्रशासन इन दो दिनों में मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं जा सकेगा। दो दिन बाद केस की सुनवाई होगी, उसमें क्या फैसला आएगा यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। सोमवार सुबह डीईआई के पूर्व निदेशक ने कई लोगों के साथ मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से भी मुलाकात की। वहीं पर पुलिस कमिश्नर को भी बुला लिया गया था। करीब 20 मिनट तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी वार्ता चली। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दोबारा ना आ जाएं इसलिए सत्संगियों के द्वारा मौके पर पहरा दिया जा रहा है। घायल मीडिया कर्मी राजकुमार उप्पल के द्वारा सत्संगियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  

Previous Post

सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

Next Post

महिला ने की शिकायत – सत्संगी पुलिस से बचने को छोटे बच्चों को कर देते हैं आगे

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
महिला ने की शिकायत – सत्संगी पुलिस से बचने को छोटे बच्चों को कर देते हैं आगे

महिला ने की शिकायत - सत्संगी पुलिस से बचने को छोटे बच्चों को कर देते हैं आगे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी

फतेहाबाद में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी

July 30, 2022
मनचले ने युवती पर केमिकल अटैक का किया प्रयास, बस में चढ़कर बचाई जान

मनचले ने युवती पर केमिकल अटैक का किया प्रयास, बस में चढ़कर बचाई जान

August 16, 2023
बाह में निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट की दीवार गिरी दो की मौत, पांच घायल

बाह में निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट की दीवार गिरी दो की मौत, पांच घायल

December 21, 2025

दिनदहाड़े 27 किलो चांदी की लूट

November 11, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.