• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पति, पत्नि और वो के चक्कर में दिन भर मचा बवाल

पति, पत्नि और वो के चक्कर में दिन भर मचा बवाल

बुधवार सुबह पत्नी फ्लैट पर पहुंच गई, फ्लैट के बाहर धरना दिया

December 13, 2023
in Agra, Corruption, Crime, Cultural

आगरा। मैनपुरी के रहने वाले एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख पत्नी की आंखों में धूल झोंक ताजगंज के फ्लैट में प्रेमिका संग रह रहा था। बुधवार सुबह पत्नी फ्लैट पर पहुंच गई। दोनों ने अंदर से फ्लैट बंद कर लिया। इसके बाद पत्नी ने बाहर धरना दिया।

घिरौर मैनपुरी के रहने वाले आढ़त कारोबारी ने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2018 में पूर्व ब्लाक प्रमुख से की है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में है। दंपती के डेढ़ वर्ष की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के बहाने अक्सर आगरा आते रहते थे। तीन महीने से पति उसे खर्चा नहीं दे रहे थे। मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। पति के रवैये में अचानक आए बदलाव से वह परेशान थी।
लगभग एक महीने पहले उसे पता चला कि पति के मथुरा की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हैं। ताजगंज क्षेत्र में एक सोसाइटी में किराए पर फ़्लैट लेकर प्रेमिका को रखा हुआ है। यहां अक्सर उसके पास आकर रहते हैं।सोसाइटी के लोगों में प्रेमिका को अपनी पत्नी बता रखा था। पति दो दिन पहले दवा लेने के बहाने आगरा आए थे। मंगलवार को उसे पता चला कि पति प्रेमिका के पास गए हैं। वह मायके वालों के साथ बुधवार आगरा आई, अपार्टमेंट का पता लगा वहां पहुंच गई। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों फ्लैट में पकड़ लिया। इधर, पत्नी के बाहर होने का पता चलने पर पति और प्रेमिका के होश उड़ गए। पत्नी ने पति को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दोनों ने दरवाजा नहीं खोला, खुद को अंदर बंद कर लिया। पत्नी ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस से दरवाजा खुलवाने को कहा। पति-पत्नी और वो के विवाद ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने कोई मदद नहीं की। मामले में प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह का कहना है कि रात को 8:00 बजे फ्लैट खुलवाया गया था उसमें कोई नहीं था। हालांकि की फ्लैट उसके पति ने ही दो साल से ले रखा है। इधर महिला का कहना था कि वह दोपहर से लेकर शाम तक पुलिस से मदद मांगती रही लेकिन पुलिस ने फ्लैट नहीं खुलवाया। इस बीच उनके पति और प्रेमिका वहां से चले गए।

Previous Post

जिला उद्योग केंद्र के बाबू को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Next Post

गैंगस्टर के मुकदमे लिखे जाने से पहले चर्चित आरोपी अपने बैंक खाते खाली करने में जुटे!

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
गैंगस्टर के मुकदमे लिखे जाने से पहले चर्चित आरोपी अपने बैंक खाते खाली करने में जुटे!

गैंगस्टर के मुकदमे लिखे जाने से पहले चर्चित आरोपी अपने बैंक खाते खाली करने में जुटे!

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

घर के दरवाजे पर बैठकर महिला कर रही थी नशीले पदार्थ की बिक्री, गिरफ्तार

घर के दरवाजे पर बैठकर महिला कर रही थी नशीले पदार्थ की बिक्री, गिरफ्तार

October 26, 2022
शाही स्वागत और मेहमाननवाजी से गदगद हुए G-20 के प्रतिनिधि

शाही स्वागत और मेहमाननवाजी से गदगद हुए G-20 के प्रतिनिधि

February 13, 2023
व्यापारी ने आत्महत्या की थी, चाकू खरीदे जाने से हुआ खुलासा

व्यापारी ने आत्महत्या की थी, चाकू खरीदे जाने से हुआ खुलासा

September 15, 2023
खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

August 8, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.