• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

गोपनीय जांच में पाए गए हैं दोषी, पुलिस कमिश्नर से की है शिकायतकर्ता ने चार्ज से हटाने की मांग

December 16, 2023
in Agra, Corruption, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में तैनात एक और इंस्पेक्टर की भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस जांच चल रही है। गोपनीय जांच में वह दोषी भी पाए जा चुके हैं। खुली जांच शुरू हो गई है। इसके बावजूद वह चार्ज पर हैं। यह देख शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से उन्हें चार्ज से हटाने के लिए पत्र लिखा है। पुलिस कमिश्नर क्या एक्शन लेंगे, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

संजय सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर शिकायत की है कि आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक इंस्पेक्टर की झांसी विजिलेंस सेक्टर के द्वारा भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है। आरोप लगाया गया है कि जब वह कन्नौज में तैनात थे तो उन्होंने पैसा लेकर जमीन पर अवैध कब्जा करा दिया था। विरोध करने पर पूरे परिवार को हवालात में बंद कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया था। छोड़ने के नाम पर पैसे भी लिए गए थे। मामले में रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद विजिलेंस जांच बैठी थी। इसके बाद जब वह तीन जिलों में पोस्ट रहे और वहां के कप्तान के संज्ञान में यह बात आई कि उनकी भ्रष्टाचार संबंधी विजिलेंस जांच चल रही है तो उन्हें चार्ज से हटा दिया गया। आगरा में भी उन्हें चार्ज से हटाने के लिए पुलिस कमिश्नर से शिकायतकर्ता ने मांग की है। शिकायतकर्ता के द्वारा मुख्यमंत्री, डीजी विजिलेंस से भी शिकायत की गई है कि इंस्पेक्टर की भ्रष्टाचार संबंधी विजिलेंस जांच चल रही है उसके बावजूद उन्हें चार्ज  दिया जा रहा है। पत्र में पुलिस कमिश्नर से भी कहा गया है कि थाने का चार्ज मिलने के बाद वह पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। 

थानाध्यक्ष बरहन की भी चल रही थी विजिलेंस जांच और थे चार्ज पर

आगरा। बरहन थाने में चार्ज पर चल रहे कुलदीप चौहान की भी भ्रष्टाचार संबंधी विजिलेंस जांच चल रही थी। गोपनीय जांच के बाद खुली जांच में भी वह दोषी गए थे। इसके बावजूद वह चार्ज पर थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें चार्ज से हटाया गया है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि दागी पुलिस कर्मियों को आखिर चार्ज क्यों दिया जा रहा है? क्या चार्ज के लिए और पुलिसकर्मी नहीं है? कुछ को तो 10 दिन के अंदर ही एक के बाद दूसरे थाने में तैनात किया जा रहा है।

Previous Post

लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Next Post

खूब मिला रंग, जब बचपन के सभी यार बैठें संग..

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
खूब मिला रंग, जब बचपन के सभी यार बैठें संग..

खूब मिला रंग, जब बचपन के सभी यार बैठें संग..

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जिम संचालक भरत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई हैंगिंग

जिम संचालक भरत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई हैंगिंग

September 28, 2025
डायट प्लान बनाने के बहाने केबिन में बुलाकर जिम के मैनेजर ने युवती से की अश्लील हरकत

डायट प्लान बनाने के बहाने केबिन में बुलाकर जिम के मैनेजर ने युवती से की अश्लील हरकत

September 21, 2024
वैद्यगली में गिरा मकान का छज्जा, कई लोग बचे

वैद्यगली में गिरा मकान का छज्जा, कई लोग बचे

November 30, 2023
आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पांच मुठभेड़, दुष्कर्म से लेकर हत्या तक के छह आरोपी पुलिस की गोली से घायल

आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पांच मुठभेड़, दुष्कर्म से लेकर हत्या तक के छह आरोपी पुलिस की गोली से घायल

May 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.