आगरा। रविवार सुबह कोहरे के कारण रुनकता-किरावली रोड पर डंपर और ट्रौला की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक डंपर चालक की मृत्यु हो गई।
घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। चंबल सैंड से भरा डंपर रूनकता से किरावली की ओर जा रहा था। किरावली से ट्रौला चालक रुनकता की ओर आ रहा था। कोहरे के चलते तेज रफ्तार से आते दोनों चालक वाहनों को नहीं देख सके। अचानक एक दूसरे के सामने आने पर चालकों ने वाहनों को टकराने से बचाने का प्रयास किया। ट्रौला और डंपर की रफ्तार तेज होने के चलते उनमें आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक सोनू सिसौदिया निवासी किरावली की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि ट्रौला परिचालक गंभीर घायल हो गया।











