• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आखिर डॉन पर आगरा पुलिस क्यों हुई मेहरबान?

आखिर डॉन पर आगरा पुलिस क्यों हुई मेहरबान?

चार्जशीट कोर्ट गई, कोर्ट ने आरोपियों के वारंट जारी कर दिए, अब अग्रिम विवेचना

January 3, 2024
in Agra, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। आखिर आगरा पुलिस में यह हो क्या रहा है। पिछले एक साल में अभी तक देखने को मिला है पीड़ितों के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज हो रहा है। थाना पुलिस ने अपने यहां लोगों को बंधक बनाकर जबरन बैनामा कराया है। थाना पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो रहा है और फिर खुलासा भी हो रहा है। अब एक नया ताजा मामला सामने आया है। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया पर आगरा कमिश्नरेट पुलिस मेहरबान दिखाई दे रही है। बेहोश करके अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और जेल से फोन करके रंगदारी मांगने के आरोप में शाहगंज थाने में दर्ज हुए मुकदमे में विवेचना हुई। चार्जशीट कोर्ट गई। कोर्ट ने आरोपियों के वारंट जारी कर दिए। हाईकोर्ट से भी आरोपियों को राहत नहीं मिली। इस मामले में आरोपित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर अग्रिम विवेचना कराई जा रही है। आखर यह कैसे हो रहा है!

बता दें कि 2022 में महिला डॉक्टर की तहरीर पर सुधीर के अलावा उसके बड़े भाई महेश कुमार सिंह, वंदना उर्फ गौरी सिंह, ममता सिंह, सुमन, रेनू सिंह और सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।  23 नवंबर 2022 को छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी। विवेचना में एक नाम निकाला गया था। महेश कुमार सिंह मुख्य आरोपित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मुकदमे में अश्लील फोटो वायरल का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई थी।

पीड़ित महिला डॉक्टर ने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया के रसूख के चलते मामले में अग्रिम विवेचना कराई जा रही है। विवेचक द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके मुकदमे में चार्जशीट तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लगवाई थी। उसकी कानूनी लड़ाई एक कुख्यात और उसके परिवारीजनों से है। पूर्व में उसे सुरक्षा दी गई थी। जो हटा ली गई। उनकी जान को खतरा है। वह पुलिस की पहली जांच से संतुष्ट थीं। अग्रिम जांच के लिए कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया था। आरोपियों को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है।

उठ रहे हैं कई सवाल
-पहली विवेचना इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने की थी। वर्तमान में वह इंस्पेक्टर कागारौल हैं। विवेचना में गड़बड़ी थी तो उनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कोई जांच शुरू क्यों नहीं हुई।
-प्रतिवादी पक्ष के प्रार्थना पत्र पर कितने मामलों में चार्जशीट कोर्ट पहुंचने के बाद अग्रिम जांच के आदेश हुए।
-पहली चार्जशीट में कमी तो तत्कालीन सीओ ने क्या देख पर्चे अग्रसरित किए। उनके खिलाफ कोई जांच क्यों नहीं शुरू हुई।

 

Previous Post

सदर में दुकान में घुसकर व्यापारी से लूटपाट

Next Post

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, कई लोग झुलसे

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, कई लोग झुलसे

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, कई लोग झुलसे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेटे ने मां को कर दिया था बेघर, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया प्रवेश

बेटे ने मां को कर दिया था बेघर, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया प्रवेश

February 27, 2023
योगी के गांव में जश्न का माहौल, मॉं प्रसन्न

योगी के गांव में जश्न का माहौल, मॉं प्रसन्न

March 25, 2022
नेशनल अवार्ड से सम्मानित प्र्ख्यात सर्जन प्रो. एचएस असोपा का निधन

नेशनल अवार्ड से सम्मानित प्र्ख्यात सर्जन प्रो. एचएस असोपा का निधन

November 22, 2023
लोहामंडी थाने के सामने कार की टक्कर से कई फीट हवा में उछला था बाइक सवार, वीडियो वायरल

लोहामंडी थाने के सामने कार की टक्कर से कई फीट हवा में उछला था बाइक सवार, वीडियो वायरल

March 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.