आगरा। होली वाले दिन लोहामंडी थाने के सामने बाइक सवार दंपत्ति को कार चालक ने टक्कर मारी थी। इसमें युवक की मौत हो गई थी। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा भी किया था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
शाहगंज के नानक चंद के रहने वाले योगेश अपनी पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर होली मिलने जा रहे थे। लोहामंडी क्षेत्र में ई-रिक्शा को ओवरटेक करते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गिर गए। चालक मौके से कार को लेकर भाग गया था। मृतक के परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हंगामा शांत कराया था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है बाइक सवार ई रिक्शा को ओवरटेक कर रहा है। सामने से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी, जिसके बाद वह उछलकर काफी दूर जाकर गिरता है।











