• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
माननीय, पूर्व ब्लाक प्रमुख, होटल संचालक, बिल्डर का खेल, पीड़ित भिजवाए जेल, इन पर कार्रवाई में पुलिस फेल !

मुख्य आरोपियों में एक भी गिरफ्तार नहीं, फरार थानाध्यक्ष ने जिला जज के यहां डाली एंटीसिपेटरी बेल एप्लिकेशन

January 12, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। जगदीशपुरा में जमीन पर कब्जा कराने वाले मामले में मुख्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस पूरे तरीके से फेल साबित हो रही है। फरार थानाध्यक्ष ने जिला जज के यहां एंटीसिपेटरी बेल भी डाल दी है। बिल्डर ने एफआईआर को खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली है।

बता दें कि बोदला-जगदीशपुरा मार्ग पर बीएस कॉम्पलेक्स के पास दस हजार वर्ग गज जमीन पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे लिखे। इनमें पुरुषों व महिलाओं को जेल भेज दिया। पहला मुकदमा 26 अगस्त 2023 को एनडीपीएस एक्ट का लिखा गया। पुलिस ने मौके से रवि कुशवाह, संकरिया और जटपुरा निवासी ओमप्रकाश को पकड़ा। मौके से एक वाहन बरामद दिखा। उसकी नंबर प्लेट फर्जी बताई गई। पुलिस ने टिर्री की नंबर प्लेट स्कूटर पर लगा दी। तीन पैकेट से नौ किलोग्राम गांजा बरामद दर्शाया गया। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। नौ अक्तूबर को उसी जगह आबकारी निरीक्षक ने छापा मारा। मौके पर रह रहीं पूनम और उसकी नदद पुष्पा व फुरकान को पकड़ा। जगदीशपुरा थाने में आबकारी अधिनियम का मुकदमा लिखा गया। धोखाधड़ी की धाराएं भी लगाई गईं। तीनों को जेल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने वहां पर कब्जा करा दिया। मामले में डीजीपी से शिकायत होने के बाद एक एसपी जांच के लिए आए थे। एसपी के आने के बाद आगरा कमिश्नरेट के अधिकारियों के पसीने छूट गए।  तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी उपेंद्र मिश्रा, शिवराज सिंह व आरक्षी रविकांत को निलंबित किया गया। मामले में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बिल्डर और उनके बेटे आदि के खिलाफ डकैती सहित अन्य गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए। अभी तक परिवार को धमकी देने वाले पहलवान, फरार थानाध्यक्ष जितेंद्र, बिल्डर और उसका बेटा कहां छिपे हैं यह पुलिस ट्रेस भी नहीं कर सकी है। 

पता चला है कि फरार थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की ओर से उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। प्रार्थना पत्र एडीजे कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। इस पर 16 जनवरी की तारीख पड़ी है। इससे इतना तो साफ हो गया है कि एसओ पुलिस के हाथ नहीं आना चाहता। वह जानता है कि पुलिस ने पकड़ा तो सीधे जेल भेजेगी। उससे सवाल-जवाब भी होंगे। वहीं पुलिस को जानकारी मिली है कि फरार बिल्डर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से उस मुकदमे को ही चैलेंज किया है जिसमें पुलिस ने उन्हें और उनके बेटे को आरोपित बनाया है। मुकदमा खारिज करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।

यू ट्यूबर का नाम आया था सामने, डीसीपी को दिए बयान
 25 अगस्त को एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें यह दावा किया गया था कि बैनारा फैक्ट्री के पास गांजा बेचा जाता है। माना जा रहा है कि साजिश के तहत यह वीडियो बनवाया गया। उसे वायरल कराया गया। पुलिस ने इसी वीडियो को आधार बनाकर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की थी। वीडियो अधिकारियों को भी दिखाया गया था। ताकि उनसे दबिश के लिए अनुमति पत्र मिल सके। वीडियो एक यू ट्यूबर ने भी चलाया था।  शुक्रवार को यू ट्यूबर खुद ही डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के सामने पहुंच गया। उसने डीसीपी सिटी को बताया कि यह वीडियो अकेले उसके पास नहीं था। यह वीडियो उसे एक चैनल के कैमरामैन ने उपलब्ध कराया था। कलक्ट्रेट में वीडियो दिया गया था। उसने यह आरोप भी लगाया कि गुरुवार की शाम कलक्ट्रेट के गेट के पास उसे तीन लोगों ने धमकाया। ये लोग वीडियो देने वाले कैमरामैन के साथी हैं। वह लिखित में अपना बयान देने के लिए तैयार है। वह अपना नार्को टेस्ट भी कराने के लिए तैयार है। कैमरामैन ने अकेले उसको नहीं कई लोगों को वीडियो दिया था। उसके अलावा कई लोगों ने वीडियो चलाया था।

Previous Post

उखाड़े गए एटीएम में से पैसे निकालने के बाद फेंका नहर में

Next Post

चौकी प्रभारी आलमगंज को हफ्ता देने के लिए दरोगा ने कमरे में बंद कर पीटा

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
चौकी प्रभारी आलमगंज को हफ्ता देने के लिए दरोगा ने कमरे में बंद कर पीटा

चौकी प्रभारी आलमगंज को हफ्ता देने के लिए दरोगा ने कमरे में बंद कर पीटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

February 1, 2022
कमला नगर में बहन की हत्या के बाद अब जीजा ने आत्महत्या कर ली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

कमला नगर में बहन की हत्या के बाद अब जीजा ने आत्महत्या कर ली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

August 9, 2023
राजकीय संप्रेक्षण गृह में पलंग के नीचे मिले बीड़ी और तंबाकू

राजकीय संप्रेक्षण गृह में पलंग के नीचे मिले बीड़ी और तंबाकू

September 13, 2023
यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत

March 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.