• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

हरीपर्वत में 10 तारीख को एक व्यक्ति का बदमाशों ने लूटा था मोबाइल, पुलिस ने ही लिखी गुमशुदगी की तहरीर

January 13, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। शहर के प्रमुख थाने हरीपर्वत ने तीन बदमाशों के द्वारा एक व्यक्ति से मोबाइल लूटने की घटना को दबा दिया गया। पुलिस ने ही पीड़ित की तरफ से पहले तो लूट की तहरीर लिखी। बाद में अगले दिन चौकी पर बुलाकर गुमशुदगी की। पीड़ित से कहा गया कि अगर लूट का मुकदमा दर्ज कराया तो मोबाइल नहीं मिलेगा। पता नहीं कहां-कहां तुम्हें चक्कर काटने पड़ेंगे। गुमशुदगी दर्ज करवाओगे तो हम ऐसे ही मोबाइल दिलवा देंगे। शनिवार को मामला उजागर होने के बाद डीसीपी सिटी ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।

जीवनी मंडी के रहने वाले संजय कुमार खंदारी पर एक जूता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। संजय ने बताया कि 10 जनवरी की रात को 10:00 बजे वह अपने घर के लिए जा रहे थे। विजय नगर चौकी क्षेत्र में भगवान नर्सिंग होम के पास मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश आए और उनका मोबाइल लूट कर ले गए। उन्होंने शोर मचाया तो लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद किसी राहगीर के फोन से उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें विजयनगर चौकी पर ले आई। इसके बाद उनसे पूछा गया कि मोबाइल कैसे लूटा गया था। उन्होंने इस बात की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने ही मोबाइल लूट की तहरीर लिखी। संजय का कहना है कि 11 जनवरी को भी वह चौकी पर मोबाइल का बिल और डिब्बा देने के लिए गया। 11 जनवरी को ही उसे फोन कर फिर से बुलाया गया। चौकी प्रभारी ने उससे कहा कि  अगर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ तो मोबाइल नहीं मिलेगा।  चौकी प्रभारी ने पूछा कि  अगर ऐसे ही मोबाइल मिल जाए तो। इस पर संजय ने पूछा कैसे मिल जाएगा? चौकी प्रभारी ने कहा कि हम खोज लेंगे। अब तक 50 लोगों को मोबाइल दिलवाया है। इसके बाद चौकी पर ही मौजूद किसी स्टाफ से फिर से एक गुमशुदगी की तहरीर लिखवाई और उससे हस्ताक्षर करा लिए। तहरीर में लिखा गया कि मोबाइल कहीं गिर गया है। शनिवार को यह मामला सुर्खियों में छा गया कि थाना पुलिस ने लूट की घटना को छिपा दिया है। इसके बाद डीसीपी सिटी सूरज राय ने नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि चौकी तक ही मामला पहुंचा था। उनके संज्ञान में मामला नहीं पहुंचा था। उन्होंने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Previous Post

भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

Next Post

शराब बरामद करने का फर्जी मुकदमा लिखाने में आबकारी निरीक्षक निलंबित

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
शराब बरामद करने का फर्जी मुकदमा लिखाने में आबकारी निरीक्षक निलंबित

शराब बरामद करने का फर्जी मुकदमा लिखाने में आबकारी निरीक्षक निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जगदीशपुरा थाने के मालखाने से कॉन्स्टेबल की पत्नी का हार चोरी

जगदीशपुरा थाने के मालखाने से कॉन्स्टेबल की पत्नी का हार चोरी

April 6, 2022
लोक अदालत में 6.56 लाख वाद सुलझे, बना रिकॉर्ड

लोक अदालत में 6.56 लाख वाद सुलझे, बना रिकॉर्ड

September 13, 2025
लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

May 24, 2022
पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर देख करणी सेना ने लहराए तलवार- डंडे, पुलिस वापस लौटी

पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर देख करणी सेना ने लहराए तलवार- डंडे, पुलिस वापस लौटी

April 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.