• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगदीशपुरा जमीन कांड में मुकदमे में जुरैल नाम के व्यक्ति का और नाम बढ़ा

जगदीशपुरा जमीन कांड में मुकदमे में जुरैल नाम के व्यक्ति का और नाम बढ़ा

बिल्डर और किशोर बघेल की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

January 22, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। जगदीशपुरा जमीन कांड में दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने आनंद जुरैल का नाम भी  बढ़ाया है। फिलहाल यह तय नहीं है कि उसने क्या किया था। इधर बिल्डर और किशोर बघेल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

चार बीघा जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस ने दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेजा था। मामला डीजीपी तक पहुंचने के बाद कथित मालकिन की तहरीर पर तत्कालीन थानाध्यक्ष, बिल्डर और उनके बेटे सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मुकदमे में नाम बढ़ते ही जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मुकदमे में पुलिस बिल्डर  को मुख्य आरोपित मान रही है। पुलिस ने विवेचना में अभी तक जैन परिवार से किसी को आरोपित नहीं बनाया है। कब्जे के पर जमीन पर क्या प्रोजक्ट बनना था, इसमें कौन-कौन कितने प्रतिशत का हिस्सेदार होता, इन अहम सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। पुलिस का कहना है कि दस हजार के इनामी बिल्डर की गिरफ्तारी के बाद कई रहस्यों से पर्दा उठेगा। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि अमित अग्रवाल, एसओ जितेंद्र कुमार और पुरुषोत्तम पहलवान को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब बिल्डर, किशोर बघेल और आनंद जुरैल की तलाश कर रही है। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद यह पता चलेगा कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल है।

डील कराने वाले की भी बढ़ेंगी मुश्किलें 

एसआईटी के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने डील कराने वाले के खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं उनकी घटना से पहले और बाद की लोकेशन देखी जा रही है। एसओ की कॉल डिटेल में पुलिस को कई नंबर मिले थे। उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

जमीन पर कब्जे की डील के लिए राजपुर चुंगी स्थित एक होटल में मीटिंग हुई थी। पुलिस को यह खबर मिली थी। छानबीन शुरू हुई तो एसओ के होटल में जाने के डिजिटल प्रमाण मिल गए। एसओ जितेंद्र कुमार से भी जेल में विवेचना द्वारा पूछताछ की जा सकती है। उनसे यह पूछा जाएगा कि वह उस होटल पर क्या करने गए थे। जिस दिन एसओ होटल पर गए वहां कौन-कौन मौजूद था। यह पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम काम कर रही है।

Previous Post

ड्यूटी छोड़ भाजपा नेता की जनसभा में पहुंचने पर दरोगा-सिपाही निलंबित

Next Post

आगरा के बदमाशों ने नासिक में लूटे थे चार करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
आगरा के बदमाशों ने नासिक में लूटे थे चार करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण

आगरा के बदमाशों ने नासिक में लूटे थे चार करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पीड़िता द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या किए जाने के मामले में दरोगा पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई

पीड़िता द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या किए जाने के मामले में दरोगा पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई

March 11, 2024
सरला बाग में अधिवक्ता के घर में हुई 18 लाख की चोरी

सरला बाग में अधिवक्ता के घर में हुई 18 लाख की चोरी

September 29, 2023
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडई करना पड़ा भारी, मुकदमा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडई करना पड़ा भारी, मुकदमा

February 14, 2022
जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.