• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध खनन, गौकशी होनी चाहिए बंद, पुलिस कमिश्नर ने मैसेज डाल छुड़ाए प्रभारियों के पसीने

जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध खनन, गौकशी होनी चाहिए बंद, पुलिस कमिश्नर ने मैसेज डाल छुड़ाए प्रभारियों के पसीने

पुलिस कमिश्नर अनुशासित और साफ सुथरी पुलिसिंग चाहते हैं

January 23, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। नवागत पुलिस कमिश्नर जुआ-सट्टा, अवैध खनन, गौकशी सहित सभी अवैध कार्य पूरे तरीके से बंद करना चाहते हैं। इसे लेकर मंगलवार सुबह उन्होंने थाना प्रभारियों को मैसेज किया है। मैसेज देखने के बाद थाना प्रभारियों के बीच में खलबली मच गई। कुछ ने जुआ-सट्टा और अवैध कार्य करने वालों से मना कर दिया है कि अभी वह यह कार्य बंद कर दें। विभाग में चर्चा है कि कुछ ने पुलिस कमिश्नर का मैसेज दिखाकर रेट बढ़ा दिए हैं। कहा गया है कि अब रिस्क दूना हो गया है। यह वह थाना प्रभारी हैं जो किसी कार्रवाई से नहीं डरते हैं। पैसा ही उनके लिए सब कुछ है।

नवागत पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड की गिनती ईमानदार आईपीएस अधिकारियों में होती है। वह भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सख्त रहते हैं। वह अनुशासित और साफ सुथरी पुलिसिंग चाहते हैं। वह जिन-जिन जिलों में रहे हैं वहां पर भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया है। आगरा में भी उन्हें मुख्यमंत्री ने टास्क देकर भेजा है। कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी एक अलग ही छाप भी छोड़ दी है। पुलिस कमिश्नर ने सबसे पहले थाना प्रभारी को यह मैसेज दिया कि वह जनता की सुनवाई करें। वह हर थाना प्रभारी के पास सुबह 10:00 बजे इस बात की जानकारी के लिए फोन कराते हैं कि वह अभी तक अपनी कुर्सी पर बैठे हैं या नहीं। इधर बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह थाना प्रभारियों की आंख खुलने से पहले ही उन्होंने एक ऐसा मैसेज डाला, जिसको देखते ही थाना प्रभारी के बीच में खलबली मच गई। पुलिस कमिश्नर ने अपने मैसेज में लिखा है कि जुआ सट्टा पूरी तरह समाप्त होना चाहिए। अवैध शराब की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। गौकशी, गौतस्करी समाप्त होनी चाहिए। पब्लिक की शिकायत का समाधान थाने में ही होना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा है कि पुलिस फोर्स में डिसिप्लिन हर लेवल पर जरूरी है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में उन्होंने लिखा है कि 100 प्रतिशत कंप्लायंस कराना सुनिश्चित किया जाए। मैसेज को देखने के बाद जो थाना प्रभारी अपने ऊपर कार्रवाई के डर से डरते हैं उन्होंने गलत कार्य करने वालों को अवगत करा दिया है कि अब तक हुआ जो हुआ। लेकिन अब सब बंद होना चाहिए नहीं तो हम ही जेल चले जाएंगे। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर के मैसेज को कुछ थाना प्रभारी ऐसे हैं जो अवैध खनन और जुआ सट्टा वालों को दिखाकर उनसे बोल रहे हैं कि हमारा रिस्क दोगुना हो गया है। इसलिए महीनेदारी भी दोगुनी होनी चाहिए। यह वह पुलिस कर्मी हैं जिनकी कार्यशैली जेल गए जितेंद्र की तरह है। चर्चाएं हैं कि इनमें से अधिकतर चर्चित के आशीर्वाद से प्रभारी बने हैं। अभी भी वह पुलिस कमिश्नर से ज्यादा चर्चित को तवज्जो दे रहे हैं। 

 

संलिप्त पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर भेजेंगे जेल

पुलिस कमिश्नर हर हाल में बेहतर पुलिसिंग चाहते हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह पत्रकार वार्ता में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि गलत काम करने वालों के साथ जिन पुलिस कर्मियों की संलिप्तिता पाई जाएगी। उन्हें वह जेल भेज देंगे। पुलिस कमिश्नर के बारे में बताया भी जाता है कि वह भ्रष्टाचार को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। भ्रष्टाचार करने वालों पर वह कड़ी कार्रवाई करते हैं। आने वाले दिनों में इस बात के उदाहरण भी देखने को मिलना शुरू हो जाएंगे।

गंभीर अपराधों की विवेचना थाना प्रभारी करेंगे

पुलिस कमिश्नर के द्वारा आदेश दिया गया है कि गंभीर अपराधों जैसे लूट, डकैती, बलात्कार, एनडीपीएस आदि की विवेचना सिर्फ थाना प्रभारी के द्वारा ही की जाएगी। अभी तक देखने को मिलता था। हत्या की विवेचना ही थाना प्रभारी करते थे। अन्य विवेचना दरोगा करते थे। ट्रांस यमुना थाने में एक गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष ने विवेचना एक दरोगा को दे दी थी। दरोगा ने गैंगरेप की धारा हटा दी थी और सिर्फ धमकी की धारा में चार्जशीट लगा दी। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुनः विवेचना हुई थी और थानाध्यक्ष को फटकार पड़ी थी। 

कई थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए एसीपी लिखकर भेज चुके लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच शुरू कराए जाने के लिए एसीपी लिखकर भेज चुके हैं लेकिन फाइलें दबा दी गई। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कई थानाध्यक्ष पर तो गंभीर मामलों में लीपापोती करने  पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। नवागत पुलिस कमिश्नर से ही इन सभी पर कार्रवाई की उम्मीदें हैं। एक एसीपी ने तो अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था कि साहब थाना प्रभारी सुबह 10:00 बजे ही शराब पी लेता है। पूरा दिन पीकर रहता है उसके बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Previous Post

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साहब मुझे मेरे पति से बचा लो! पति शराब पीकर करता है अप्राकृतिक कृत्य

साहब मुझे मेरे पति से बचा लो! पति शराब पीकर करता है अप्राकृतिक कृत्य

June 15, 2022
चीन से 25 दिन बाद आगरा पहुंचा इंजीनियर का शव

चीन से 25 दिन बाद आगरा पहुंचा इंजीनियर का शव

July 7, 2024
शाहगंज में गिरी बेकरी की बिल्डिंग, दो लोग दबे

शाहगंज में गिरी बेकरी की बिल्डिंग, दो लोग दबे

July 11, 2023
ब्रज तीर्थ विकास परिषद में ACEO पद पर मदन दुबे ने किया चार्ज ग्रहण

ब्रज तीर्थ विकास परिषद में ACEO पद पर मदन दुबे ने किया चार्ज ग्रहण

February 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.