आगरा। उत्पादन में उत्कृष्ठता के लिए प्रदेश सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से डावर और आर्यमान सहित आगरा की चार औद्योगिक इकाइयों को प्रदेश सरकार का अवार्ड मिला है।
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम हेतु राज्य सरकार पुरस्कार हेतु बुधवार को प्रदेश की 21 औद्योगिक इकाइयों को पुरस्कृत किया गया। यह अवार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर प्रदान किये गए। आगरा की चार औद्योगिक इकाइयों को मिले पुरुस्कार में फुटवियर इकाइयों में डावर फुटवियर, आर्यमान फुटवियर, काजिको इंडस्ट्रीज एवं विनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट्स को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के इस अवार्ड को आर्यमान फुटवियर एक्सपोर्ट्स की ओर से समूह के एमडी एवं एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने प्राप्त किया वहीं डावर फुटवियर इंडस्ट्री के चेयरमैन एवं एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर निजी व्यस्तता के चलते पुरस्कार ग्रहण करने नहीं पहुंच सके। उनकी ओर से यह अवार्ड राजीव कुमार मिश्रा ने प्राप्त किया। काजिको इंडस्ट्रीज के जय अग्रवाल एवं विनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट्स के विनोद कुमार गुप्ता ने यह पुरुष्कार ग्रहण किया।











