• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तीन शवों के पोस्टमार्टम के 1500 रुपये ले लिए

तीन शवों के पोस्टमार्टम के 1500 रुपये ले लिए

वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने सीएमओ को ईमेल से नोटिस भेजा, मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे

February 12, 2024
in administration, Agra, Crime, Health, News

आगरा। रविवार सुबह न्यू आगरा क्षेत्र में एक ही घर में तीन लोगों के शव मिले थे। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति ने अपनी मां और बेटे को जहर दिया उसके बाद में आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ अधिवक्ता का आरोप है कि जब उनके शव पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस में गए तो दो हजार रुपये मांगे गए। लड़ झगड़कर 1500 रुपये फिर भी ले लिए गए। प्रति लाश 500 रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने सीएमओ को ईमेल से नोटिस भेजा है। वह इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे। 

अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि नोटिस में लिखा है कि न्यू लायर्स कालोनी से तरुण चौहान, बृजेश देवी चौहान और मासूम कुशाग्र चौहान के शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे थे। उन लोगों ने घंटों वहां इंतजार किया। सफेद कोट पहने एक व्यक्ति अंदर से आया। तरुण चौहान के ताऊ के बेटे विक्की चौहान से कहा कि डॉक्टर साहब को दो हजार रुपये दो तभी पोस्टमार्टम होगा। रमाशंकर शर्मा के अनुसार उन्होंने इस बात का विरोध किया। पूछा 2000 रुपये किस बात के मांगे जा रहे हैं। वह व्यक्ति बोला कि 500 रुपये सफाई और 500 रुपये प्रति शव पोस्टमार्टम के लिए मांगे जा रहे हैं। विरोध करने पर वह व्यक्ति झगड़ा करने पर आमदा हो गया। कुछ देर बाद विक्की चौहान को इशारे से बुलाया। उससे कहा कि 500 रुपये नहीं दोगे तो पोस्टमार्टम देर से शुरू होगा। 500 रुपये ले लिए। नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य बहुत ही शर्मनाक, निदंनीय और अक्षम्य अपराध है। नोटिस में कहा गया है कि लाशों का व्यापार बंद कराया जाए। अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा का कहना है कि सीएमओ के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले में वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री को भी एक शिकायती पत्र भेजा जाएगा।

 

विसरा जांच में जहर का पता चलेगा, लैब में होगी जांच

 पुलिस मान रही है कि जहर बहुत खतरनाक था। दादी और नाती बिस्तर पर सोते ही रह गए। उन्हें छटपटाने का मौका तक नहीं मिला। जहर कौन सा था इसका पता विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा जांच में चलेगा। पुलिस जल्द से जल्द विसरा रिपोर्ट मंगाने का प्रयास कर रही है। 

इधर परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पिपरौली, नारखी (फिरोजाबाद) ले गए थे। रात में ही तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि मुखाग्नि तरुण के ताऊ के बेटे विक्की चौहान ने दी। गांव में तीन शव एक साथ पहुंचने पर चीत्कार मच गया था। 

Previous Post

एंथेला अपार्टमेंट के फ्लैट में आविप्रा कर्मचारी की पत्नी मृत मिलीं

Next Post

सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में गाय के पड़ोसी के बाड़े में जाने पर विवाद, पथराव के बाद फायरिंग

सिकंदरा में गाय के पड़ोसी के बाड़े में जाने पर विवाद, पथराव के बाद फायरिंग

August 5, 2024
पुलिस आयुक्त ने कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, कुछ किए साइड लाइन

पुलिस आयुक्त ने कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, कुछ किए साइड लाइन

December 9, 2022
आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

January 9, 2023
विश्वविद्यालय पर जलकल विभाग का दो करोड़ 60 लाख बकाया

विश्वविद्यालय पर जलकल विभाग का दो करोड़ 60 लाख बकाया

April 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.