• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026
in Agra, Crime

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग किराये की महिंद्रा थार और महिंद्रा स्कॉर्पियो में रात के समय बिजलीघर चौराहे जैसे प्रमुख स्थानों से सवारी बैठाता था और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर नकदी, मोबाइल और आभूषण लूटकर फरार हो जाता था। शमसाबाद और बमरौली कटारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, आभूषण, मोबाइल, तमंचा, कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त दोनों वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

शमसाबाद और बमरौली कटारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, आभूषण, मोबाइल, तमंचा, कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त दोनों वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गैंग ने पहली वारदात 24 जुलाई को की थी। पीड़ित बिजलीघर चौराहे से घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। शमसाबाद थाना क्षेत्र के सिकतरा गांव के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे 10 हजार रुपये नकद, सोने की कान की एक बाली, चांदी का हाथ का कड़ा और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद उसे रास्ते में उतारकर फरार हो गए।इसके अगले ही दिन 25 जुलाई को गैंग ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बमरौली कटारा थाना पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह बिजलीघर चौराहे पर घर लौटने के लिए खड़ा था। इसी दौरान थार गाड़ी में आए तीन लोगों ने उसे बैठा लिया। आरोपियों ने समोगर गांव जाने वाले मार्ग पर ले जाकर उससे 1,500 रुपये नकद और सोने की एक अंगूठी लूट ली तथा उसे गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए शमसाबाद और बमरौली कटारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच में चारों बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करन जादौन पुत्र राजू निवासी ग्राम नयाबांस, थाना शमसाबाद, सूरज तोमर पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बिसैरी गोरबा, विवेक कुशवाह पुत्र राकेश कुशवाह निवासी कहरई मोड़ा, थाना एकता तथा दीपेश पुत्र स्वर्गीय बहादुर सोनी निवासी ताजगंज, हाल निवासी अम्मा की रसोई, शहीद नगर चौकी, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की कान की लर, नाक की सोने की बाली, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक महिंद्रा थार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन किराये पर लेकर वारदातों को अंजाम दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने अन्य किन-किन थाना क्षेत्रों में इसी तरह की लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। 

Previous Post

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

Next Post

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

Related Posts

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

Next Post
ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा पुलिस ने शातिर तीन वाहन चोरों को पकड़ा

मलपुरा पुलिस ने शातिर तीन वाहन चोरों को पकड़ा

June 13, 2023
पुलिस की मुस्तैदी के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पुलिस की मुस्तैदी के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

April 11, 2023
100 साल पुराना मकान भरभरा कर गिरा

100 साल पुराना मकान भरभरा कर गिरा

August 19, 2023
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

June 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है
  • खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.