• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस भर्ती परीक्षा: 10 थाना क्षेत्रों में 11 सॉल्वर सहित 15 पकड़े

पुलिस भर्ती परीक्षा: 10 थाना क्षेत्रों में 11 सॉल्वर सहित 15 पकड़े

सबसे ज्यादा ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चार पकड़े गए

February 18, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को 11 सॉल्वर सहित 15 आरोपी पकड़े गए। आरोपित और अभ्यर्थी दोनों मुकदमे में अभियुक्त बनाए गए हैं। 

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी की निगरानी में बायोमेट्रिक कराया जा रहा था। आधार कार्ड, प्रवेश पत्र पर लगे फोटो का मिलान अभ्यर्थी से किया जा रहा था। जरा सा भी शक होने पर अभ्यर्थी को रोक लिया जाता था। उससे सवाल-जवाब किए जाते थे। डीसीपी सिटी ने बताया कि ट्रांसयमुना में चार, सिकंदरा में तीन, कमला नगर, सदर, एत्मादुद्दौला, सिकंदरा, एत्मादपुर, न्यू आगरा, जगदीशपुरा, शाहगंज थाने में एक-एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में 11 सॉल्वर निकले। शेष तीन को डाटा मैच नहीं होने पर हिरासत में लिया गया। सिकंदरा पुलिस ने एक असली अभ्यर्थी को भी दबोचा। वह सॉल्वर को लेकर आया था। सॉल्वर पहले पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के बाद असली अभ्यर्थी भी पकड़ा गया। डीसीपी सिटी ने बताया कि दोनों पालियों में डेढ़ दर्जन लोग पकड़े गए थे। डेटा मैच होने पर अन्य को छोड़ दिया गया।

दूल्हा पहुंचा पेपर देने

बारात ले जाने से पहले एक दूल्हा रविवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आया। उसकी शाम को मैनपुरी बारात जानी थी। 
अछनेरा के गांव मर्गोरा निवासी उमेश तोमर ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उस समय उसे यह नहीं पता था कि जिस दिन शादी होगी उसी दिन परीक्षा पड़ेगी। रविवार की शाम उसकी बारात बेवर, मैनपुरी जानी थी। दूसरी पाली में शाम तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा थी। बारात भी समय से पहुंचनी थी। उमेश ने साफ बोल दिया कि वह परीक्षा नहीं छोड़ेगा। उसे तन पर वर्दी चाहिए। घरवालों ने भी उसकी बात मानी। दोपहर को दूल्हे के परीक्षा केंद्र आने से पहले निकासी की रस्म अदा की गई। दूल्हे को उसके रिश्तेदार शाहगंज स्थित संजय गांधी इंटर कॉलेज लेकर आए। खुद बाहर ही रुक गए। पुलिस कर्मियों को बताया परीक्षा खत्म होते ही उन्हें सीधे मैनपुरी के लिए रवाना होना है। बाराती पहले ही बस से निकल चुके हैं। उमेश की शादी लक्ष्मी नाम की लड़की से हो रही है। उसकी परीक्षा शनिवार को थी। उसे भी परिजन परीक्षा दिलाने लेकर गए थे।

कहां कौन पकड़ा गया जानें
1-सन फ्लावर स्कूल ट्रांसयमुना में अलाउ हिरन गांव, टूंडला निवासी नीरज को पकड़ा गया। वह अपने भाई रामनरेश के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
2-बाबा झम्मनलाल इंटर कॉलेज, ट्रांसयमुना में बलीपुर, फिरोजाबाद निवासी कुलदीप सिंह को पकड़ा गया। वह मटसेना निवासी बबलू के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
3-मां गंगादेवी बैकुंठीधाम इंटर कॉलेज, ट्रांसयमुना में टूंडला निवासी धर्मेंद्र सिंह को पकड़ा गया। हाईस्कूल दोबारा करना पाया गया। डाटा मिस मैच।
4-मां गंगादेवी बैकुंठीधाम इंटर कॉलेज ट्रांसयमुना में अलीगढ़ निवासी सचिन को पकड़ा। वह अलीगढ़ निवासी मोनू के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
5-आरडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कमला नगर में महावन, मथुरा निवासी रामेश्वर सिंह को पकड़ा। वह सादाबाद, हाथरस निवासी सोनू चौधरी की जगह परीक्षा देने आया था।
6-पंडित होतीलाल इंटर कॉलेज, सदर बाजार में धौर्रा, एत्मादपुर निवासी शीलेंद्र सिंह को पकड़ा। फ्रिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए।
7-साकेत विद्यापीठ, शाहगंज में मक्खनपुर, फिरोजाबाद निवासी धीरज कुमार पकड़ा गया। मुस्तफाबाद, फिरोजाबाद निवासी सुमित कुमार की परीक्षा दे रहा था।
8-महर्षि वेद व्यास सेकेंडरी स्कूल, सिकंदरा में शिकोहाबाद निवासी प्रशांत को पकड़ा। शिकोहाबाद निवासी राहुल की जगह परीक्षा दे रहा था।
9-छलेसर स्थित वनस्थली कॉलेज में आंवलखेड़ा, बरहन निवासी विक्रम चौहान पकड़ा। बमरौली कटारा निवासी विमल की परीक्षा देने आया था।
दूसरी पाली
10-ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज, जगदीशपुरा में जगराजपुर, फतेहाबाद निवासी हितेंद्र की गिरफ्तारी हुई। अपने भाई हरदीप की परीक्षा देने आया था।
11-बीएम इंटर कॉलेज न्यू आगरा में मधुबनी, बिहार निवासी मनोज कुमार पकड़ा गया। सॉल्वर है। फिरोजाबाद निवासी बृजकिशोर यादव की परीक्षा देने आया था।
12-श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, एत्मादुद्दौला निवासी पैतीखेड़ा, खंदौली निवासी संदीप पकड़ा गया। डाटा मिच मैच। आधार कार्ड का डाटा भी नहीं मिला।
13-तुलसीराम, इंटर कॉलेज, सिकंदरा में मटसेना, फिरोजाबाद निवासी आकाश पकड़ा गया। वह अपने भाई अजय को पास कराने के लिए परीक्षा देने आया था। आकाश ने शनिवार को फिरोजाबाद में भी पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी।
14-सेंट मैरी इंटर कॉलेज, सिकंदरा में खैर अलीगढ़ के हसन खां को पकड़ा गया। वह जरार, खैर (अलीगढ़) निवासी सचिन के बदले परीक्षा देने आया था। पुलिस ने बाद में सचिन को भी पकड़ लिया।

Previous Post

सिपाही भर्ती परीक्षा: सात थाना क्षेत्रों में 12 लोगों को पकड़ा गया

Next Post

रोमांटिक गानों के बादशाह जावेद अली ने अपने अंदाज से आगराइट्स का दिल जीत लिया

Related Posts

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

April 17, 2026

आगरा। मण्डलायुक्त ने शुक्रवार को आइजीआरएस एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तो...

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

Next Post
रोमांटिक गानों के बादशाह जावेद अली ने अपने अंदाज से आगराइट्स का दिल जीत लिया

रोमांटिक गानों के बादशाह जावेद अली ने अपने अंदाज से आगराइट्स का दिल जीत लिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में विक्की सवारों को रौंदा, तीनों की मौत

November 21, 2021
सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, अधिकारियों में हड़कंप

सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, अधिकारियों में हड़कंप

April 11, 2022
आगरा शहर में मार्च से लागू होगा हीट एक्शन प्लान

आगरा शहर में मार्च से लागू होगा हीट एक्शन प्लान

January 23, 2025

प्रॉपर्टी डीलर फांसी के फंदे पर झूला

November 26, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज
  • शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज
  • होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी
  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.