• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा पुलिस बिना डॉक्टर को दिखाए मान लेती है मृत, लोडर में लदवाकर भिजवा देती पोस्टमार्टम हाउस

आगरा पुलिस बिना डॉक्टर को दिखाए मान लेती है मृत, लोडर में लदवाकर भिजवा देती पोस्टमार्टम हाउस

न्यू आगरा थाना पुलिस के बाद नमक की मंडी में हुई घटना में दोनों कारीगर को लोडर से भिजवाया गया

February 21, 2024
in administration, Agra, News, Police

आगरा। आगरा कमिश्नेरट पुलिस बिना चिकित्सकों से जांच कराए खुद ही मान लेती है कि व्यक्ति की मौत हो गई है।  नमक की मंडी में मंगलवार को हुई घटना में दो कारीगर बेहोश पड़े थे। पुलिस ने देखते ही मान लिया कि उनकी मौत हो गई।  दोनों को लोडर में लादकर सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बाद में जब यह सवाल उठा कि दोनों को मृत किसने घोषित किया तो थाना पुलिस नजरे झुकाकर खड़ी हो गई। इसके बाद दोनों कारीगरों को इमरजेंसी भेजा गया। ईसीजी हुआ। डॉक्टर ने मृत घोषित किया। तब शवों को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। लेकिन सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि पुलिस सीधे उन्हें एसएन क्यों नहीं ले गई थी? इसके साथ ही एंबुलेंस क्यों नहीं बुलाई थी।

पुलिस एंबुलेंस बुलाने की जगह लोडर का इस्तेमाल कर रही है। पिछले दिनों न्यू आगरा में तरुण चौहान ने मां-बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की थी। तीन शवों को पोस्टमार्टम हाउस पुलिस ने लोडर से भिजवाया था। एंबूलेंस मौके पर नहीं बुलाई गई थी। ऐसा ही कुछ नमक की मंडी में हुई घटना के बाद हुआ। पुलिस ने लोडर बुलाया। दोनों कारीगर आकाश व रवि को उसमें लादा। सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। लोडर वाला उन्हें नीचे उतारकर चला गया। बाद में अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कोतवाली पुलिस से पूछा गया कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। यह सवाल उठते ही पुलिस खामोश हो गई। आनन-फानन में दोनों कारीगरों को इमरजेंसी लाया गया। ईसीजी कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम में करीब पौने एक घंटे समय खराब हुआ। पुलिस ने यह उचित ही नहीं समझा कि दोनों जीवित हो सकते हैं। 

Previous Post

एत्मादुद्दौला थाने की रामबाग चौकी पर तैनात एक सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी

Next Post

एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जूता फैक्ट्री में युवक को दरोगा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जूता फैक्ट्री में युवक को दरोगा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

October 18, 2025
आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

October 21, 2024
शिक्षकों ने हर एक विद्यालय में शौचालय व नियमित सफाईकर्मी की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

शिक्षकों ने हर एक विद्यालय में शौचालय व नियमित सफाईकर्मी की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

September 16, 2024
प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

September 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.