• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एयरपोर्ट के निकटवर्ती स्थलों व रेलवे ट्रैक किनारे लगे कूड़े के ढेरों पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

एयरपोर्ट के निकटवर्ती स्थलों व रेलवे ट्रैक किनारे लगे कूड़े के ढेरों पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

एजेंसी को नोटिस देने और जुर्माना लगाने के दिए निर्देश

February 28, 2024
in administration, Agra, Development, News

आगरा। बुधवार को मंडलायुक्त द्वारा ली गई हवाईअड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक  में एयरफोर्स अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट एवं रेलवे ट्रैक के आसपास व्याप्त गंदगी की बात कही गई। इस पर मंडलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को कूड़ा उठाने वाली संबंधित एजेंसी को नोटिस देते हुए जुर्माना लगाने और समुचित सफाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में खेरिया मोड़ चौराहा, दरगाह कमाल खां, धनौली, पथौली, सुचेता गांव आदि क्षेत्रों में खुले में कूड़ा-कचरा डालने एवं नरीपुरा में एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगा डलावघर हमेशा भरे रहने की शिकायत की गई। एयरफोर्स अधिकारियों ने बताया कि कूड़े के ढेर लग जाने से यहां बर्ड एक्टिविटि बढ़ जाती है और सुरक्षा के लिहाज से भी डलावघर को खाली रखना बेहद जरूरी है। डलावघर को तत्काल खाली कराने एवं उक्त सभी स्थलों पर नगर निगम और राजस्व की संयुक्त टीम लगाकर उचित साफ सफाई के मंडलायुक्त ने निर्देश दिए। साथ ही प्लानिंग के तहत सभी डलावघरों को खत्म कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिए। ग्वालियर रोड़, सेवला स्थित कैंटॉन्मेंट बोर्ड के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयत्र में कचरा निस्तारण को लेकर मंडलायुक्त ने संबंधित एजेंसी से ठोस अपशिष्ट निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली और 31 मार्च तक शेष 15 हजार टन ठोस अपशिष्ट का हर हाल में निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अर्जुन नगर, पृथ्वीनाथ फाटक एवं शाहगंज क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा वायुयान पथ में कबूतरबाजी का खेल खेले जाने से उड़ान के दौरान वायुयानों की सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे की समस्या रखी गई। संबंधित पुलिस अधिकारी को इस विषय को गंभीरता से लेने एवं ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कबूतरबाजी का खेल कड़ाई से रोकने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा वायु सेना स्टेशन आगरा से बंदरों को पकड़कर उन्हें विस्थापित करने की प्रक्रिया दोहराने की मांग रखी गई। बैठक में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद, एयरफॉर्स और रेलवे विभाग के अधिकारी, एसडीएम आदि मौजूद रहे।

Previous Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमन, पूर्व महापौर नवीन जैन बने राज्यसभा सांसद

Next Post

आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

December 12, 2022
सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

November 3, 2025
डौकी पुलिस ने लुटेरे जीजा साले को पकड़ सर्राफ दंपत्ति से हुई लूट का किया खुलासा

डौकी पुलिस ने लुटेरे जीजा साले को पकड़ सर्राफ दंपत्ति से हुई लूट का किया खुलासा

November 12, 2025
A solution to eliminate STRAY DOGS MENACE

A solution to eliminate STRAY DOGS MENACE

August 22, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.