आगरा। जेडी पर्यटन अविनाश मिश्रा रिटायर हो गए हैं। दीप्ति वत्स ने उनकी जगह पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूम में चार्ज ग्रहण कर लिया है।
लंबे समय से अविनाश मिश्रा संयुक्त निदेशक पर्यटन के पद पर तैनात थे। उन्होंने वीआरएस के लिए भी आवेदन किया था लेकिन वह स्वीकृत नहीं हुआ था। उनके रिटायरमेंट के बाद तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली दीप्ति वत्स ने चार्ज ग्रहण कर लिया है। वह पूर्व में भी आगरा में तैनात रह चुकी हैं। पूर्व के कार्यकाल में भी उन्होंने कई शानदार काम किए थे। ताज महोत्सव के कई सफल आयोजन कराए थे।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि सरकार की प्राथमिकताओं पर उनका पूरा फोकस रहेगा। पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगरा उनके लिए नया नहीं है। इधर दीप्ति वत्स के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बनने पर यूपीटी के गायडों ने भी उन्हें बधाई दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स के पति भी अपर जिला जज हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी हैं और भाई भी आबकारी अधिकारी हैं।











