• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अखिलेश, डिंपल और शिवपाल की पार्टी परिवार की पार्टी है: जेपी नड्डा

अखिलेश, डिंपल और शिवपाल की पार्टी परिवार की पार्टी है: जेपी नड्डा

अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में सीएम- बोले पहली बार ऐसा हुआ है किसी एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा गया

March 7, 2024
in Agra, Politics

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के  आगरा में हुए अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने दलित और अनुसूचित जाति के भाइयों को मानवता की जगह वोट की दृष्टि से देखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है किसी एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

कोठी मीना बाजार में गुरुवार दोपहर  अनुसूचित जाति महासम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है जो उन्हें अधिवेशन में भाग लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक दल है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचने की बात 1952 में कह दी थी। भाजपा ने अंत्योदय का कार्यक्रम चलाया। कांग्रेस पूछती थी। तब हमने कहा कि अंत का उदय ही अंत्योदय है। मोदी जी ने सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास कहा। गरीब, युवा, अन्नदाता की चिंता और महिला का सम्मान होने पर ही देश आगे बढ़ेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर की उपेक्षा की। उनके योगदान को कम आंका। यह कांग्रेस का चरित्र और इतिहास है। उनके संविधान सभा में चुनने का कांग्रेस ने विरोध किया। उनके विरुद्ध प्रत्याशी उतारा। नेहरू ने उनके विरुद्ध प्रचार कर दो बार हराया। संसद भवन में चित्र लगने की कमी बताई। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न नहीं दिया। बाद में जनता दल की भाजपा समर्थित सरकार में मिला भारत रत्न।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछड़ी जाति के लिए मैट्रिक से पूर्व और उच्च शिक्षा के लिए बजट बढ़ाया है। छात्रावास बनाये। फ्री कोचिंग की व्यवस्था की। उच्च शिक्षा में सुविधा देने को काम किया। मुद्रा योजना का लाभ उठाने वालों में 18 प्रतिशत अनुसूचित जाति के। किसान सम्मान निधि पाने वाले 12 करोड़ में से 1.5 करोड़ अनुसूचित जाति के हैं। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनावों में यूपी की 80 सीटों पर कमल खिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इसी जीत के साथ देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नम्बर पर पहुंचेगी।

जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश, डिंपल और शिवपाल की पार्टी परिवार की पार्टी है। इंडिया गठबन्धन को किसी से कोई मतलब नहीं। जनता की समस्याओं से इनको कोई मतलब नहीं है, सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विचार व्यक्त करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूरे देश में भ्रमण करते हुए चुनाव प्रचार के लिए आगरा पहुंचे हैं। अनुसूचित जाति के प्रति उनकी आत्मीयता दिखती है। इसके लिए उनका आभार है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जो जाति, भाषा, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि एक ही आधार पर जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। आज हम दावे के साथ कह सकते हैं। आजादी के बाद जो समाज का हिस्सा वंचित था वह समाज आज विकसित महसूस करता है।

सम्मेलन में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए उद्योगपति अतुल तिवारी।
Previous Post

सिकंदरा थाने के दरोगा ने लूट को चोरी में लिखवाया, लुटा बेग जमीन पर गिरा दिखवाया

Next Post

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

निकाय चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, स्ट्रांग रूम में निकला सांप

निकाय चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, स्ट्रांग रूम में निकला सांप

May 3, 2023
शिक्षकों को TET परीक्षा अनिवार्यता से मुक्त करने की प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

शिक्षकों को TET परीक्षा अनिवार्यता से मुक्त करने की प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

September 10, 2025
कमला नगर पुलिस ने पकड़े खटखट गैंग के तीन सदस्य

कमला नगर पुलिस ने पकड़े खटखट गैंग के तीन सदस्य

November 16, 2024
टप्पेबाजी करने वाले गिरोह को छत्ता पुलिस ने पकड़ा

टप्पेबाजी करने वाले गिरोह को छत्ता पुलिस ने पकड़ा

June 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.