• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सड़क हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत

सड़क हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत

विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक आगरा में संगठन मंत्री भी रहे थे

March 10, 2024
in accident, Agra, News, Politics

आगरा। उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई है। अन्य भाजपा नेताओं को भी चोटें आईं हैं। ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी की मौत से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

संजीव भारद्वाज मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे। वह लंबे समय तक आगरा में विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में कई बड़े आंदोलन किए। विश्वविद्यालय में जब भी बड़े आंदोलन की बात आती है तो संजीव भारद्वाज का नाम अवश्य आता है। संगठन मंत्री के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के साथ उन्होंने विद्यार्थी परिषद में काम किया था। जब वह उत्तर प्रदेश में प्रदेश संगठन मंत्री थे तो उन्हें उन्होंने लखनऊ कार्यालय में चुनाव संबंधी कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संजीव भारद्वाज को दी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में डाटा एकत्रित करने में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद धर्मपाल सिंह प्रदेश संगठन मंत्री बन गए। वह उनके भी करीबी माने जाते थे, उनके साथ भी उन्होंने आगरा में विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम किया था। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने संजीव भारद्वाज को आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी बनाकर भेजा था। यहां उन्होंने कई चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का परचम लहराने में अपना योगदान दिया। बताया जा रहा है कि वह पार्षद विजय वर्मा सहित कई लोगों के साथ शनिवार को उज्जैन महाकाल के् दर्शम करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद वह अर्टिगा कार से लौट रहे थे। सुबह करीब 5:00 बजे पार्वती नदी के पास कार का पिछला टायर फट गया, जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पलटे खाते हुए पलट गई। इसमें सभी कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्षद विजय वर्मा सभी को अस्पताल में ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने संजीव भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं में सरवन कश्यप, मुकुल फौजदार को भी चोटें आई हैं, उनका उपचार चल रहा है। उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को दी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उनकी माता जी का भी स्वास्थ्य खराब रहता है। कई महीनो से उनका नेमिनाथ हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। छोटे भाई आलोक लखनऊ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हैं। संजीव भारद्वाज की मौत की खबर सुनकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की भी आंखें नम हो गई। दोनों का ही संजीव से गहरा लगाव था।

बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज। फाइल फोटो
Previous Post

बघेल का होर्डिंग लगाने का शक होने पर युवक को पुलिसकर्मियों ने लात घूसों से पीटा, कान का पर्दा फटने का आरोप

Next Post

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुधवार को हुई बारिश में आगरा में जगह-जगह लगा जाम, पुलिस खुलवाने में रही नाकाम

बुधवार को हुई बारिश में आगरा में जगह-जगह लगा जाम, पुलिस खुलवाने में रही नाकाम

September 3, 2025
दुस्साहस: विकास भवन में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की मीटिंग में नहीं पहुंचे अधिकारी, बोलीं मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत

दुस्साहस: विकास भवन में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की मीटिंग में नहीं पहुंचे अधिकारी, बोलीं मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत

September 8, 2025
आगरा मंडल में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घर से बाहर की ओर दौड़े

आगरा मंडल में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घर से बाहर की ओर दौड़े

October 3, 2023
रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

March 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.