• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

एनसीसी कैडेट कैसे सफलता प्राप्त करें दिया मंत्र

December 27, 2021
in Education

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एनसीसी को देश की सुरक्षा की दूसरी कतार कहकर संबोधित किया है। आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स भी इस बात को आत्मसात करते हुए देश की सुरक्षा के लिए समर्पित भारतीय सेना का भाग बनने के लिए कटिबद्ध हैं। आगरा कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में “भारतीय सेना में अफसर कैसे बन सकते हैं” विषय पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन एनसीसी गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट रीता निगम द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में नोएडा से पधारे कर्नल जी एस सिद्धू(भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त उच्च सैन्य अधिकारी) ने विभिन्न प्रेजेंटेशन्स के माध्यम से कैडेट्स को विस्तार से समझाया कि किस प्रकार विभिन्न परीक्षाओं और रिक्तियों के माध्यम से चयनित होकर वे भारतीय सेना में अफसर बन सकते हैं, उन्होंने सीडीएस, एफ कैट, टीइएस और एनसीसी विशेष भर्ती आदि सभी प्रवेश के प्रकारों को विभिन्न चित्रों और विडियोज के द्वारा विस्तार से समझाया। इन सबके पश्चात अनिवार्य एसएसबी प्रोसीजर को बताया।उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सेना मे अधिकारी बनने के लिए सर्वगुणसंपन्न होना आवश्यक नहीं है। बल्कि एक औसत, परिपक्व मस्तिष्क होना जरूरी है। आगे उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण एस एसबी प्रक्रिया के तीन केन्द्र होते हैं। जीटीओ, इंटरव्यू और साइकोलॉजिस्ट। किसी भी अभ्यर्थी का चयन मुख्य रूप से इन्ही तीन कसौटियों पर खरा उतरने पर ही हो पाता है। अगर तीन में से किसी एक में भी आप कमजोर होते हैं तो आपके चयन की संभावना कम हो जाती है। विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय मिश्रा ने अपने अनुभव को सांझा करते हुए बताया कि एसएसबी देते समय आप अपने वास्तविक रूप में ही रहने का प्रयास कीजिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने कैडेट्स को उत्साहित किया। कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट रीता निगम ने इस बात पर जोर दिया कि बिना संघर्ष के सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। दृढ़ निश्चय,त्याग,परिश्रम,समर्पण,समय प्रबंधन और सतत प्रयास ही वे मूलमंत्र हैं जिनको जो भी कैडेट अपने जीवन में उतार लेता है। वो निश्चय ही सफलता के अंतिम सोपान तक पहुंचता है। कार्यक्रम में एक्स कैडेट्स अंडर ऑफिसर प्रतीक्षा पराशर, पूजा पोनिया, अंशुमन सक्सेना, मुस्कान शर्मा, यनिका कपूर, शिवानी, जागृति शर्मा,श्वेता मौर्या, इशिका चौहान, मधु गुप्ता, अंजली, स्मृति, कंचन बघेल,रिचा शाक्य,सोनम रघुवंशी आदि कैडेट्स उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विचार व्यक्त करते अतिथि।
Previous Post

पुलिस ने हमला करने वाले 10 आरोपी पकड़े

Next Post

मलपुरा और एनसीबी की टीम ने पकड़ा 50 लाख का अवैध गांजा

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

October 28, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

Next Post

मलपुरा और एनसीबी की टीम ने पकड़ा 50 लाख का अवैध गांजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026
मलपुरा में दो युवकों के अपहरण का प्रयास, जिंदा जलाने की कोशिश की

मलपुरा में दो युवकों के अपहरण का प्रयास, जिंदा जलाने की कोशिश की

May 23, 2024
वाहन चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

वाहन चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

February 13, 2024
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर विकास की बड़ी तैयारी, मथुरा-अलीगढ़ के 137 किमी रूट के कायाकल्प की तैयारी

बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर विकास की बड़ी तैयारी, मथुरा-अलीगढ़ के 137 किमी रूट के कायाकल्प की तैयारी

April 9, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.