• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

चंद रुपयों को लेकर दुकानदार और ग्राहक पक्ष में झगड़ा, एक-दूसरे के ऊपर फेंका तेजाब

January 20, 2022
in Crime

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में दुकानदार और ग्राहक के बीच में पहले तो दो रुपये की उधारी को लेकर झगड़ा हुआ, उसके बाद आठ रुपये को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। इसमें दुकानदार पक्ष का युवक और ग्राहक पक्ष की एक युवती झुलस गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सराय ख्वाजा पर बानो की परचून की दुकान है। दुकान पर पड़ोसी युवक 5 रुपये का मंजन लेने के लिए आया। बानो ने कहा कि तुम्हारे ऊपर शैंपू की दो रुपये की उधारी निकल रही है। पहले दो रुपये देने होंगे उसके बाद 5 रुपये का मंजन दूंगी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। युवक अपने घर चला गया और 10 का नोट लेकर आने के बाद दुकानदार को दे दिया। दुकानदार ने उसे 8 रुपये वापस कर दिए। युवक थोड़ी देर बाद दुकान पर दोबारा आया और बोला कि मंजन दे दीजिए। दुकानदार ने उससे 5 रुपये मांगे। युवक बोला कि मेरे 8 रुपये आपके पास में जमा है। महिला दुकानदार ने कहा कि मैंने 8 रुपये  तुम्हें दे दिए थे। इसके बाद वह पुरानी 2 रुपये की उधारी को लेकर एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाने लगे। दोनों के परिजन बाहर निकल आए, उनमें भी आपस में झगड़ा शुरू हो गया। इतने में दुकानदार के बेटे शानू ने तेजाब की बोतल उठा ली, उसे बोतल उठाता देख रानी पक्ष के लोग भी बोतल को छीनने लगे। इसके बाद बोतल जिसके हाथ में लगी उन्होंने एक-दूसरे के ऊपर तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। इसमें बानो के बेटा सानू और ग्राहक पक्ष की रानी झुलस गई। झगड़े की सूचना पर इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिरोही तत्काल मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष के दो लोग झुलसे हैं। तेजाब टॉयलेट क्लीनर वाला तेजाब था।

Previous Post

व्यापारी पुत्र के अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

Next Post

सपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, अब विनय अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव

Related Posts

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

April 25, 2026

आगरा। पिनाहट थाना के एक दरोगा पर पति-पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट...

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

April 25, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित डीपीएस में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट...

दयालबाग में तेज रफ्तार कार ने मासूम की ली जान, बहन गंभीर

दयालबाग में तेज रफ्तार कार ने मासूम की ली जान, बहन गंभीर

April 24, 2026

आगरा।  दयालबाग क्षेत्र के वीर नगर में एक तेज रफ्तार कार ने एक खोखे में टक्कर मार दी। इस भीषण...

Next Post

सपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, अब विनय अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कारोबारी के घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कारोबारी के घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

August 23, 2022
कबाड़ के गोदाम में लगी आग, मालिक झुलसा

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, मालिक झुलसा

February 23, 2024
जगदीशपुरा में एलईडी साइनेज बोर्ड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जगदीशपुरा में एलईडी साइनेज बोर्ड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

December 31, 2022
विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, टिकट को लेकर मारामारी

विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, टिकट को लेकर मारामारी

March 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज
  • छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.