• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुक्रवार से संस्कृति भवन में हुआ शुभारंभ

June 21, 2024
in Agra, Court, Education

आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लीगल एड क्लीनिक द्वारा आगरा जोन के आसपास के जिलों की विधि छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। शुक्रवार से शुरू हुए इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और विधि विशेषज्ञों द्वारा उन्हें विभिन्न पहलुओं से जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि वह अधिवक्ता बनने के बाद गरीब, निर्धन और आम आदमी की किस प्रकार मदद कर सकते हैं। वहीं न्याय दिलाने की क्या प्रक्रिया है।

शुक्रवार को इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला जज राजेंद्र प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिव्यानंद द्विवेदी, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, यूनिवर्सिटी के लीगल एड क्लीनिक के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित, आईटीएचएम  के निदेशक प्रोफेसर लवकुश मिश्रा द्वारा किया गया।

इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला जज राजेंद्र प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिव्यानंद द्विवेदी, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, यूनिवर्सिटी के लीगल एड क्लीनिक के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित, आईटीएचएम  के निदेशक प्रोफेसर लवकुश मिश्रा।

प्रभारी जिला जज राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आप 10 दिन तक इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में लाभान्वित होंगे। यहां आपको समाज के उन विभिन्न पहलुओं को बताया जाएगा जिनसे आपको जागरूक होना आवश्यक है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिव्यानंद द्विवेदी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों बारे में बताया। लीगल एड क्लीनिक के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि  परामर्श और कानूनी सलाह की प्रकृति में निःशुल्क और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना, न्यायालयों और न्यायाधिकरणों के समक्ष मामलों के संचालन में निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना, सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों के लिए प्रत्येक माह नियमित लोक अदालतों का आयोजन करना और विशेष श्रेणी के मामलों के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन करना, लोक अदालतें शुल्क और विलम्ब को सीमित करती हैं और कानूनी तकनीक पर काबू पाते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित करती हैं।
जनता के बीच कानूनी जागरूकता फैलाना, विशेष रूप से कानूनी महत्व के विभिन्न मुद्दों पर सामाजिक विधानों के लाभार्थियों और बड़े पैमाने पर जनता को लक्षित करना, जिन विचाराधीन कैदियों के मामले अदालतों में लंबित हैं, उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए प्रयास करना, देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले महिलाओं और बच्चों के लिए कॉलेजों, जेलों और कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में कानूनी साक्षरता कक्षाएं आयोजित करना है। उन्होंने विधि छात्रों से यह भी कहा कि आजकल साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है। आप समाज को जागरूक करने का काम करें। इससे कैसे बचा जा सकता है। प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने बताया कि लोकतंत्र के चार स्तंभ में न्यायपालिका, कार्यपालिका विधायिका और मीडिया। इसमें न्यायपालिका सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण योगदान है। हर व्यक्ति न्यायपालिका पर भरोसा करता है। उन्होंने प्राचीन काल में न्यायपालिका पद्धति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में जो विधि छात्र आए हैं। वह भविष्य में बड़े अधिवक्ता, न्यायाधीश बनेंगे। मैं अपेक्षा करता हूं वह सच्चाई के साथ रहेंगे और निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सहायक कुल सचिव अनूप केशरवानी, प्रोफेसर बीडी शुक्ला, प्रोफेसर शुगम आनंद, मीडिया समन्वयक गौरव प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, ललित शर्मा आदि शामिल रहे।

लोक अदालत के लिए गांव गांव जाकर जागरूक करने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए प्रभारी जिला जज राजेंद्र प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिव्यानंद द्विवेदी।
Previous Post

न्यू आगरा में पूल पार्टी में परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस बोली रात में गए क्यों थे

Next Post

डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होटल में हॉकी खिलाड़ी का शव मिला

होटल में हॉकी खिलाड़ी का शव मिला

September 30, 2024
हाउस और वॉटर टैक्स पर ब्याज होगी माफ, लाखों बकाएदारों को मिलेगी राहत

हाउस और वॉटर टैक्स पर ब्याज होगी माफ, लाखों बकाएदारों को मिलेगी राहत

August 26, 2023
बेसिक स्कूलों में नौ मार्च का अवकाश घोषित

बेसिक स्कूलों में नौ मार्च का अवकाश घोषित

March 6, 2023
G-20 के मेहमान मोहब्बत की निशानी को देखने के बाद बोले ‘वाह ताज’

G-20 के मेहमान मोहब्बत की निशानी को देखने के बाद बोले ‘वाह ताज’

February 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.