• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
न्यू आगरा में पूल पार्टी में परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस बोली रात में गए क्यों थे

न्यू आगरा में पूल पार्टी में परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस बोली रात में गए क्यों थे

पुलिस ने रातभर बंद रखा पीड़ित पक्ष का एक युवक, दूसरे दिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

June 21, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। न्यू आगरा के दयालबाग में गुरुवार रात एक रिसॉर्ट में पूल पार्टी के दौरान एक परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही हड़का दिया। पीड़ित पक्ष के ही एक व्यक्ति को रात भर थाने में बंद रखा। शुक्रवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कर्मयोगी कमला नगर निवासी राहुल ओबराय ने बताया कि उनका नेशनल हाईवे पर आकाशदीप नाम से ढाबा है। रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार की छह महिलाएं, छह पुरुष और छह बच्चे पूल पार्टी के लिए गए थे। दयालबाग स्थित दी ग्रांड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में बुकिंग कराई थी। वहां दो पूल हैं। एक पूल उनके परिवार के लोगों को मिला था। वे आराम से अपनी पार्टी कर रहे थे। बराबर वाले पूल में दो दर्जन युवक पार्टी करने आए थे। वे नशे में थे। महिलाओं को देखकर उनके पूल की तरफ आ गए। महिलाओं की फोटो खींचने लगे। फब्तियां कसने लगे। उन्होंने इस बात का विरोध किया। इसी बात पर उनके साथ मारपीट की गई। विरोध पर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। बच्चे दहशत में आ गए। बुरी तरह रोने लगे। हमलावरों ने पत्थर और टाइल्स उठाकर मारे। उनकी तरफ के तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर दो-दो करके पुलिसकर्मी मौके पर आए। पहले दो पुलिसकर्मी आए थे। कई आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपित पक्ष के एक युवक को पकड़ लिया। उसका नाम अभय यादव था। पुलिस ने उनसे थाने आने को कहा। वे थाने आए। न्यू आगरा पुलिस ने उनके छोटे भाई सागर ओबराय को हवालात में बंद कर दिया। रातभर उसे हवालात में रखा। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह तो पीड़ित पक्ष हैं। पुलिस ने उन्हें ही धमकाया। कहा कि रात को महिलाओं को लेकर क्यों निकले थे। पूल पार्टी के नाम पर नंगा नाच करने गए थे। इसमें पुलिस क्या कर सकती है। पुलिस का यह रूप देखकर वह सहम गए। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हुए। दोपहर बाद पुलिस का रवैया बदला। उनके भाई को छोड़ा। उनसे तहरीर मांगी। मुकदमा दर्ज किया। 
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष से किसी को बंद नहीं किया था। थाने में सीसीटीवी लगे हैं। वह जांच करा लेंगे। तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। एक आरोपित पकड़ा गया था। उसका शांतिभंग में चालान हुआ है।

Previous Post

मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

Next Post

विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

विधि छात्रों को किन-किन बातों की होनी चाहिए जानकारी, विश्वविद्यालय का लीगल एड क्लीनिक कर रहा जागरूक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसों में यात्री बनकर दूसरे यात्रियों के आभूषण और नगदी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

बसों में यात्री बनकर दूसरे यात्रियों के आभूषण और नगदी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

February 2, 2025
रितिका हत्याकांड में दंत चिकित्सक दीपाली अग्रवाल भी शामिल थी

रितिका हत्याकांड में दंत चिकित्सक दीपाली अग्रवाल भी शामिल थी

August 17, 2022
पाकिस्तान में पीएम का चुनाव कल, विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ़ और पीटीआई से शाह महमूद कुरैशी प्रत्याशी, बिलावल हो सकते हैं विदेश मंत्री

पाकिस्तान में पीएम का चुनाव कल, विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ़ और पीटीआई से शाह महमूद कुरैशी प्रत्याशी, बिलावल हो सकते हैं विदेश मंत्री

April 10, 2022
DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

October 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.