आगरा। सिकंदरा पुलिस ने बुधवार को दस हजार का इनामी पकड़ा है। पुलिस लंबे समय से उसे पकड़ने में लगी हुई थी।
अभिषेक बघेल गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही को सूचना मिली थी कि वह आईएसबीटी पर आया हुआ है, जब वह टीम को लेकर उसे पकड़ने गए तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूर्व में उसके ऊपर लूट का भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।











